Advertisement

Search Result : "सैन्य अकादमी पर हमला"

पाक के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाएगा चीन

पाक के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाएगा चीन

चीन के आधिकारिक मीडिया के मुताबिक चीन अपने सर्वकालिक दोस्त पाकिस्तान के साथ बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान के उत्पादन में सैन्य सहयोग बढ़ाएगा। यह खबर ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख ने चीन के सर्वोच्च अधिकारियों के साथ बीजिंग में बात की।
उत्तरी सीरिया की मस्जिद पर हमला, 42 लोगों की मौत

उत्तरी सीरिया की मस्जिद पर हमला, 42 लोगों की मौत

उत्तरी सीरिया के एक गांव में स्थित मस्जिद पर हुए हवाई हमलों में 42 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने इस खबर की जानकारी दी।
मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है : विदेश मंत्री

मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है : विदेश मंत्री

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि सरकार मछुआरों के कल्याण, सुरक्षा, हिफाजत और देखभाल सुनिश्चित करने को लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार को इस बात से दृढ़ता से अवगत कराया गया है कि मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
सुकमा हमले पर आत्मचिंतन की जरूरत : राजनाथ

सुकमा हमले पर आत्मचिंतन की जरूरत : राजनाथ

लोकसभा में छत्तीसगढ़ के सुकमा में पिछले दिनों हुए माओवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 12 जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि इस घटना पर आत्मचिंतन करने और कमियों का पता लगाए जाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिल सके।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है।
साहित्य अकादमी में महिला दिवस

साहित्य अकादमी में महिला दिवस

साहित्य अकादमी, दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद और कवयित्री सम्मेलन आयोजित कर मनाया। इस मौके पर चर्चित लेखिका चित्रा मुद्गल ने कहा ने स्त्री लेखन और देह विमर्श के मौजूं सवालों को उठाया।
मध्य प्रदेश में ट्रेन में आतंकी हमला, तीन ‌ह‌िरासत में

मध्य प्रदेश में ट्रेन में आतंकी हमला, तीन ‌ह‌िरासत में

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में आज सुबह हुए धमाके में दस लोग घायह हो गए। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्ट‌ि की ‌क‌ि यह आतंकी हमला है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मकरंद देउस्कर ने बताया क‌ि हमने होशंगाबाद जिले के पिपरिया कस्बे से तीन संदिग्धों को वाहन जांच के दौरान हिरासत में लिया है। इनका संबध इस धमाके से है।
माली में सैन्य शिविर पर हमला, 11 सैनिकों की मौत

माली में सैन्य शिविर पर हमला, 11 सैनिकों की मौत

माली में बुर्किना फासो से लगने वाली सीमा के करीब एक सैन्य शिविर पर हुए हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई। प्रतिद्वंदी सशस्त्र गुटों ने टिम्बकटू शहर को चारों ओर से घेर लिया था।
अमेरिका में नफरत जारी, फिर भारतीय पर हमला

अमेरिका में नफरत जारी, फिर भारतीय पर हमला

अमेरिका में नकाब पहन कर आए एक व्यक्ति ने 39 वर्षीय एक सिख को उसी के घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया और चिल्लाते हुए कहने लगा- अपने देश वापस जाओ। कुछ ही दिन पहले कंसास में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद के इस मामले के घृणा अपराध होने का संदेह है। नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों ने इस सिख व्यक्ति की पहचान अमेरिकी नागरिक दीप राय के रूप में की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement