पाकिस्तान के सीनेट अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि सेना ने अगर फिर से तख्ता पलट करने की कोशिश की तो उसे संवैधानिक तरीके से रोका जाएगा। पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट किए जाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं और आजादी के बाद से अब तक 68 साल में से लगभग आधे समय देश में सैन्य शासन रहा है।

पूर्वी इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक विमान आज पूरी तरह नष्ट मिला तथा विमान में सवार लोगों में से कोई भी जीवित नहीं बचा। घने जंगल के एक दूरस्थ हिस्से में पड़े इस मलबे में सभी 54 यात्रियों के शव मिले। इस विमान ने रविवार को खराब मौसम में कुछ देर उड़ान भरी थी लेकिन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
अमेरिका के साथ क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच चीनी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में 10 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास के महत्व को कम तवज्जो देते हुए चीनी सेना ने कहा है कि यह कल हेनान प्रांत में शुरू हुआ था और किसी पड़ोसी देश के खिलाफ निर्देशित नहीं है।
बम की धमकी के बाद मंगलवार को बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतररराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। सूत्रों ने बताया कि एयरबस 330 विमान दोपहर में करीब 1.41 बजे सुरक्षित उतरा।
जापान से चला सौर ऊर्जा से संचालित विमान पांच दिन तक प्रशांत महासागर की रिकॉर्ड यात्रा करते हुए शुक्रवार को हवाई में उतरा। विमान चालक आंद्रे बोर्शबर्ग और उनका एक सीट वाला विमान होनोलुलु के पास एक छोटे से हवाई अड्डे कलेलो पर उतरा।
भारत की विदेश गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख ए.एस. दुलत की आने वाली किताब ‘कश्मीरः द वाजपेयी ईयर्स’ के अंश और खुद दुलत के मीडिया में चल रहे इंटरव्यू ने एक बार फिर कांग्रेस को भाजपा पर हमलावर होने का मौका दे दिया है।