गुजरात राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के बाद शुक्रवार को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।
एक फोटो भी सोशल मीडिया पर घूम रही है, जिसमें कथित तौर पर वर्णिका को विकास बराला के साथ दिखाया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि लड़की नशे में धुत्त है। इस तस्वीर को कई लोगों समेत महाराष्ट्र की बीजेपी प्रवक्ता शाइना एन सी के ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। बाद में ट्वीट भी हट गया।
उच्च सदन में भाजपा अब कांग्रेस को पछाड़ते हुए पहले नंबर की पार्टी बन गई है। लोकसभा के बाद अब राज्य सभा में भी भारतीय जनता पार्टी बड़े दल के रूप में उभरी है।
राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने बताया, 'समुद्र तट को साफ रहना चाहिए और वहां कुछ भी अवैध नहीं होना चाहिए। इसके लिए हमने लोगों को वहां शराब पीने से मना किया है।'
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार होने के बावजूद यूपी के लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्य की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मिलने वाले फंड में कमी कर दी है।
अभी से मिशन 2019 की तैयारी में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को अपने यूपी दौरे के आखिरी दिन कहा कि साल 2019 में भाजपा 2014 में मिली जीत से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।
बिहार में चल रहे सियासी घमासान ने आज अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर इस्तीफे का दबाव काम न आया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है।