अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आदित्यनाथ ने इस बार मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि टेरेसा जैसे लोगों ने भारत के ईसाईकरण की कोशिश की।
हेराफेरी, राजा हिंदुस्तानी और बादशाह जैसी फिल्मों में अपने हास्य से लोगों का दिल जीतने वाले वरिष्ठ हास्य अभिनेता रज्जाक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में उनका निधन हो गया।
पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ.अब्दुल कादिर खान ने कहा कि पाकिस्तान 1984 में ही परमाणु शक्ति बन गया होता लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने इस पहल का विरोध किया था। खान ने कहा कि रावलपिंडी के नजदीक कहूटा से भारत की राजधानी दिल्ली को 5 मिनट में निशाना बनाने की क्षमता पाकिस्तान के पास है।
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन केसरिया रंग में रंगते नजर आए। कार्यक्रम की तैयारी में शनिवार को दिल्ली पहुंचे अमिताभ कई बार परिधान बदलते भी नजर आ रहे थेा पहले उन्होने कालेे रंग की जैकेट पहनी तो बाद में केसरिया रंग की जैकेट पहनकर कार्यक्रम पेश किया।
नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा, सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए जश्न मनाने में मग्न है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे एक मेगा शो की मेजबानी के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को चुना गया है। लेकिन कांग्रेस ने पनामा पेपर्स विवाद को उठाते हुए अमिताभ बच्चन के शामिल होने पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस के आरोपों पर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और कांग्रेस को इसका जवाब दिया है कि वह पीएम के कार्यक्रम को होस्ट नहीं कर रहे हैं, बल्कि कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ’ सेगमेंट में एक छोटा सा किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ ने बताया कि ‘बेटी बचाओ’ कार्यक्रम उनके दिल के बेहद करीब है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर आरोपों-प्रत्यारोपों की झड़ी लगी हुई है-
राजग सरकार के दो साल पूरा होने पर नई दिल्ली में 28 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम से महानायक अमिताभ बच्चन के जुड़ने पर कांग्रेस ने आज अमिताभ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
राजस्थान के स्कूली पुस्तकों से जवाहर लाल नेहरू का संदर्भ हटाए जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री का नाम अब मुंबई विश्वविद्यालय की एमए की एक पुस्तक से भी गायब हो गया है।
बीते नौ फरवरी को जेएनयू परिसर में हुए एक विवादित कार्यक्रम से जुड़े जिन वीडियो क्लिपिंग को जांच के लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, उनमें से चार वीडियो सही पाए गए हैं।
सिंहस्थ महाकुंभ में समरसता स्थान को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समरसता स्नान के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस इसको लेकर लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है।