नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने आज विक्रम बक्शी की याचिका भी खारिज कर दी। याचिका में बक्शी ने मैकडॉनल्ड की ओर से उनकी फ्रेंचाइजी कैंसिल करने के मामले पर राहते देने की अपील दायर की थी।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंतरिक्ष वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव का का आज निधन हो गया। वह 85 वर्ष थे।
एक बाद एक नई सफलता हासिल करने वाले भारत अंतरिक्ष संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने आज एक और मिसाइल का सफल परीक्षण कर कामयाबी हासिल की है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसरो की ओर से लॉन्च किए गए मिसाइल के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इसरो ने आज कार्टोसैट-2s सैटलाइट के साथ 30 नैनो सैटलाइट्स को पीएसएलवी-सी38 वीइकल से छोड़ा।
सहारनपुर में दलितों को मुआवजा दिलाने के लिए चर्चा में आए भीम आर्मी के संस्थापक को हिमाचल से गिरफ्तार कर यूपी लाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रशेखर उर्फ रावण को तक पहुंचने के लिए पुलिस ने उसकी कथित गर्लफ्रेंड को हथियार बनाया है।
मोबाइल ऐप पेटीएम के मालिक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने दिल्ली के वीवीआईपी इलाके लुटियंस ज़ोन में 82 करोड़ का बंगला खरीदा है। लुटियंस ज़ोन देश के सबसे महंगे इलाकों में शुमार है।