सचमुच नया इतिहास बन गया। यही तो आकांक्षा रही थी-अरविंद केजरीवाल की। किसी भी मुख्यमंत्री को केवल डेढ़ वर्ष में अपनी ही आधी कैबिनेट को बर्खास्त नहीं करना पड़ा। वह भी गंभीर अपराध और चरित्र हीनता के कारण।
निर्भया गैंगरेप केस में दोषी विनय शर्मा ने बुधवार देर रात तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की। ख़बर ये है कि उसने पहले कुछ दवाइयां खाईं और फिर गमछा गले में बांध कर फांसी लगाने की कोशिश की।
गाजियाबाद में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया के काफिलेे पर हमला किया। हमलावरों ने एके-47 से करीब लैस थे और उन्होंने तेवतिया के काफिले पर अंधाधुंध करीब 50 राउंड फायरिंग की। हमले में तेवतिया के साथ उनके 6 रक्षक भी घायल हो गए।
आम आदमी पार्टी के विधायक आसिम खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह उनकी दुश्मनी उनके परिवार से निकाल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान ने कहा कि पार्टी में उनके एक शुभचिंतक ने उन्हें बताया कि पार्टी उन्हें सबक सिखाना चाहती है और इसलिए उनके परिवार के लोगों पर भी फर्जी आरोप लगाए जा सकते हैं।
जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों के एक देखभाल केंद्र पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि तोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सागामिहारा शहर में हुए इस हमले में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर है। 26 वर्षीय हमलावर बाद में पुलिस थाने पहुंचा और उसने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया, मैंने यह किया है। उसने बताया कि वह केंद्र का एक पूर्व कर्मचारी था।
केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि नदियों के ‘’अतिरिक्त जल’’ की परिभाषा को जल्द अंतिम रूप दिया जाना जरूरी है। इसके लिए उन्होने कहा कि सभी राज्यों की सहमति के बाद ही यह फैसला होगा। उन्होंने कहा, ‘जब तक यह नहीं हो जाता तब तक बार-बार नदियों के अतिरिक्ति जल का मुद्दा उठता ही रहेगा।’
भारत की ओर से चीन के तीन पत्रकारों के वीजा की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने पर चीन के एक सरकारी दैनिक अखबार ने सोमवार को चेतावनी दी है कि यदि यह कदम एनएसजी में भारत की सदस्यता हासिल करने की कोशिश में चीन द्वारा उसका साथ न दिए जाने की प्रतिक्रिया है तो इस बात के गंभीर परिणाम होंगे
केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्राी रामविलास पासवान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के उस दावे को गलत बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोजपा सुप्रीमो ने बिहार के विकास से संबंधित उनके ट्वीट को लाइक किया है। लालू ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार की विकास दर :15.6 प्रतिशत: भाजपा शासित विकसित प्रदेशों से अधिक है। उन्होंने यह भी कहा था कि पासवान ने उनके ट्वीट को लाइक किया है।
सन 2003 में ये लड़के मस्ती में थे, फिर सन 2013 में ये लड़के ग्रैंड मस्ती के साथ फिर नूमदार हुए। अब सन 2016 में ग्रेट गैंड मस्ती नाम से आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख फिर दर्शकों के सामने होंगे।
अपने लंबे सिनेमाई करिअर में अमिताभ बच्चन के आलोचक भी रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह आलोचनाओं से कतराने की जगह उनका उपयोग अपने काम और निखारने में करते हैं।