वैग्यानिकों ने त्वरित एफएमआरआई का इस्तेमाल करते हुए तेजी से बदलती मस्तिष्क की गतिविधियों को तस्वीर के रूप में कैद करके पहली बार मनुष्य की सोच की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक दर्ज किया।
महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा किसी न किसी रूप से यौन शोषण से पीड़ित रहा है। यह बात प्लान इंडिया नाम के एक एनजीओ द्वारा राज्यों पर तैयार की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों और डाकघरों के बाहर लंबी कतारों को आज एक गंभीर मसला बताया और पांच सौ तथा एक हजार रुपये की मुद्रा बंद करने की आठ नवंबर को अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार नहीं करने का देश की अन्य अदालतों को निर्देश देने की केंद्र की अर्जी पर अपनी असहमति व्यक्त की।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ध्वस्त होने के बाद राहुल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा रणजी मैच के बीच से हटाकर भारतीय टीम से जोड़ दिया गया।
भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किये गये आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि आस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने आज कहा कि साइरस मिस्त्री को जिस तरीके से टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया, वह सैद्धान्तिक रूप से गलत है।
टाटा उद्योग समूह के चेयरमैन पद से अचानक हटाये जाने से आहत साइरस मिस्त्री ने रतन टाटा के खिलाफ कई आरोप लगाये हैं और कहा है कि कंपनी में उन्हें एक निरीह चेयरमैन की स्थिति में ढकेल दिया गया था। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया में बदलाव से टाटा समूह में कई वैकल्पिक शक्ति केंद्र बन गए थे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में कल पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को औपचारिक तौर पर वैश्विक संस्था का अगला महासचिव नियुक्त किया जाएगा। गुटेरेस वर्तमान महासचिव बान की मून की जगह लेंगे।
भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर अभी भी सीखने की कोशिश में जुटे विराट कोहली ने आज कहा कि अब तक की उनकी कप्तानी का सबसे बड़ा सबक यह है कि वह उन सत्रों में हालात पर काबू करना सीख गए हैं।
केएल राहुल और शिखर धवन के चोटिल होने से गौतम गंभीर के फिर से टेस्ट मैच खेलने की संभावना प्रबल हो गयी है और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भी आज कहा कि दिल्ली का यह बल्लेबाज लंबे घरेलू सत्र में भारतीय टेस्ट टीम के लिये बेहद अहम साबित होगा।