इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.1 फीसदी रही थी। अर्थशास्त्री जीडीपी ग्रोथ में गिरावट की मुख्य वजह नोटबंदी को मान रहे हैं।
बिहार में भाजपा के साथ नई सरकार बनाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पास महागठबंधन तोड़ने के आलावा और कोई विकल्प नहीं था।
राष्ट्रपति चुनाव में दलित समाज से जुड़े बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को आगे कर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कोविंद की उम्मीदवारी के मुद्देे पर विपक्ष भी उलझन में पड़ा सकता है। यहां तक कि बसपा प्रमुख मायावती भी सीधे तौर पर उनका विरोध नहीं कर पा रही हैं।
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उनके नेतृत्व में 2019 के आम चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने मजबूत महागठबंधन की चर्चाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। नीतीश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चुनावी चक्रव्यूह में विरोधियों को बेहतर ढंग से मात देना आता है। यूपी जीतने के बाद शाह 2019 में होने वाले आम चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं।