Advertisement

Search Result : "35 हजार से अधिक"

हमने किसानों का 70000 करोड़ का कर्ज माफ किया, मोदी भी ऐसा करें : राहुल

हमने किसानों का 70000 करोड़ का कर्ज माफ किया, मोदी भी ऐसा करें : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी अगर अमीरों का कर्ज माफ कर रहे हैं तो गरीबों का, किसानों का भी कर्ज माफ करें। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार पर दबाव डालेंगे कि जैसे यूपीए ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया वैसे मोदी जी भी किसानों का कर्ज माफ करें।
बिहार और यूपी के लोगों को मिली पीएम मोदी से सबसे अधिक मदद

बिहार और यूपी के लोगों को मिली पीएम मोदी से सबसे अधिक मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश में बिहार और उत्‍तर प्रदेश के लोगों को सबसे अधिक मदद दी गई है। पीएमओ के अनुसार जब से नरेन्द्र मोदी पीएम बने हैं तब से लेकर अब तक जरूरत में फंसे लोगों की 100 करोड़ से अधिक फंड से मदद दी जा चुकी है। नियमों के अनुसार कोई भी पीएमओ से मदद मांग सकता है।
संसद में फिल्मी सितारें : किरण खेर सबसे अधिक सक्रिय, रेखा सबसे सुस्‍त

संसद में फिल्मी सितारें : किरण खेर सबसे अधिक सक्रिय, रेखा सबसे सुस्‍त

अभिनय के मंच से संसद पहुंचने वालों में लोकसभा सांसद किरण खेर की संसद मेंं मौजूदगी सबसे ज्‍यादा है। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद खेर सत्र के दौरान सबसे अधिक मौजूद रहीें। उनकी हाजिरी 85% रही। इसके बाद अहमदाबाद पूर्व से भाजपा सांसद परेश रावल, बीरभूम से टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी का नंबर है। संसद सत्रों में इन सभी की मौजूदगी 76% दर्ज की गई है।
दिल्‍ली : वेतन बढ़ोत्‍तरी की मांग, 40 अस्‍पतालों की 50 हजार नर्सें हड़ताल पर

दिल्‍ली : वेतन बढ़ोत्‍तरी की मांग, 40 अस्‍पतालों की 50 हजार नर्सें हड़ताल पर

दिल्ली में वेतन बढ़ोतरी को लेकर सरकारी अस्‍पतालों की नर्सें 2 सितंबर से हड़ताल पर चली गई हैंं। 40 सरकारी अस्‍पतालों की करीब 50 हजार नर्सों के काम ठप्‍प करने के बाद दिल्‍ली की चिकित्‍सा सेवा को झटका लगेगा। दिल्‍ली सरकार ने हालांकि असेंशियल सर्विस मैन्टेनेंस एक्ट एस्‍मा लगा दिया है लेकिन नर्सों का इस पर कोई असर नहीं दिखा। उन्‍होंने साफ कहा है कि वह आश्‍वासन के बाद भी काम पर नहीं लौटेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डालने पर नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
आम हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर, 26 हजार करोड़ की चपत

आम हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर, 26 हजार करोड़ की चपत

देश के 10 प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर पड़ा है। केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, बिहार और झारखंड में हड़ताल के चलते बैंकिंग, औद्योगिक, वाणिज्यिक और परिवहन सेवाओं पर असर देखा गया। बैंकिंग सेवाएं तो देश भर में प्रभावित हुई हैं। राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में सेवाएं सामान्य रहीं। महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़ताल की अपील का मिला-जुला असर दिखा। राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। प्राइवेट बैंक कहीं खुले रहे, कहीं बंद।
सफलता से कहीं अधिक खास होती है नाकामी : इमरान हाशमी

सफलता से कहीं अधिक खास होती है नाकामी : इमरान हाशमी

अभिनेता इमरान हाशमी के हिस्से हाल में बॉक्स ऑफिस पर कई नाकामियां आईं, लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह सफलता की जगह नाकामी को अधिक तरजीह देते हैं क्योंकि यह उन्हें कॅरियर में आगे बढ़ाती है।
आउटलुक विशेष- भारत सरकार के संवेदनशील दफ्तरों पर 50 हजार साइबर हमले

आउटलुक विशेष- भारत सरकार के संवेदनशील दफ्तरों पर 50 हजार साइबर हमले

स्कॉरपीयन पनडुब्बी के निर्माण से जुड़े कंप्युटरीकृत दस्तावेजों की हैकिंग भारत से नहीं हुई थी। लेकिन भारत से हैकिंग की कोशिश होती तो क्या इसे रोका जा सकता था? रक्षा मंत्रालय में साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यहां की व्यवस्था भी फुल प्रूफ नहीं है। पनडुब्बी दस्तावेज लीक मामले से यह स्पष्ट हो गया है कि हम कितना भी डिजीटल इंडिया के नारे लगाएं साइबर सुरक्षा को लेकर देश में सुरक्षा बड़ी चुनौती है।
मानवाधिकार का मुखौटा लगाने वाले देश सबसे अधिक पाखंडी : अकबर

मानवाधिकार का मुखौटा लगाने वाले देश सबसे अधिक पाखंडी : अकबर

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा कि वो देश जो आतंक को बढ़ावा देने के लिए मानवाधिकार के मुखौटे का प्रयोग करते हैं, सबसे बड़े ढ़ोंगी होते हैं।
शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

मन की बात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधी बात के जरिए जनता से जुड़ने जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी 2 हजार चुनिंदा लोगों के साथ दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्‍टेडियम में प्रत्‍यक्ष तौर पर सीधी बात करेंगे। आमंत्रित लोग पीएम मोदी से सीधे सवाल कर सकेंगे।
सौ से अधिक ओवर गंवाना भारी पड़ा : कोच कुंबले

सौ से अधिक ओवर गंवाना भारी पड़ा : कोच कुंबले

भारतीय कोच अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के लिये दूसरा टेस्ट ड्रा कराने वाले रोस्टन चेज के शतक की तारीफ की लेकिन यह भी कहा कि बारिश के कारण 100 से अधिक ओवर गंवाना उनकी टीम के लिये भारी पड़ा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement