Advertisement

Search Result : "3 दोषी करार"

फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का करार

फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का करार

भारत और फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमानों के लिए आज 7.87 अरब यूरो के सौदे पर हस्ताक्षर किए। नवीनतम मिसाइलों और शस्त्र प्रणालियों से लैस इन लड़ाकू विमानों से भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता बढ़ेगी। माना जा रहा है कि परमाणु वारहेड वहन करने की प्रणाली से युक्त ऐसे लड़ाकू विमान भारत के धुर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और चीन के पास भी नहीं हैं।
बुरहान वानी की तारीफ कर शरीफ ने खुद को दोषी ठहरा दिया है : भारत

बुरहान वानी की तारीफ कर शरीफ ने खुद को दोषी ठहरा दिया है : भारत

संयुक्त राष्‍ट्र महासभा में अपने भाषण में हिज्बुल के आतंकवादी बुरहान वानी की प्रशंसा करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्राी नवाज शरीफ को फटकार लगाते हुये भारत ने कहा है कि एक आतंकवादी की इस मंच पर सराहना करके पाकिस्तान के नेता ने खुद को दोषी ठहरा दिया है। विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने कहा कि संयुक्त राष्‍ट्र महासभा जैसे एक मंच पर एक राष्‍ट्र के नेता द्वारा स्वप्रचारित आतंकवादी की सराहना करना चौंकाने वाली घटना है।
सरकारी खर्चे पर प्रचार करने की दोषी पाई गई `आप’

सरकारी खर्चे पर प्रचार करने की दोषी पाई गई `आप’

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को विज्ञापन के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के उल्लंघन का दोषी पाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच में पाया है कि सरकारी खर्चे पर राज्य के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रचार किया गया।
टाटा मेटालिक्स के साथ बंगाल सरकार का नया करार

टाटा मेटालिक्स के साथ बंगाल सरकार का नया करार

टाटा मोटर्स के नैनो कारखाना के लिए सिंगुर में अधिगृहित जमीन किसानों को लौटाने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने टाटा मेटालिक्स के साथ हाथ मिलाते हुए करार हस्ताक्षरित किया। टाटा मेटालिक्स पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर के निकट आइटीआइ में कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगी।
दोषी नेताओं पर लगे आजीवन प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा मोदी सरकार से जवाब

दोषी नेताओं पर लगे आजीवन प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा मोदी सरकार से जवाब

सुप्रीम कोर्ट में दोषी नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका दायर की गई है। इस पर कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग से उनका विचार जानना चाहा है। याचिका में एक साल के अंदर प्रकरणों की सुनवायी करके दोषी पाए जाने वाले नेताओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी है।
सौतेली बेटी को पीटती, भूखा रखती थी, अब 15 साल जेल में काटेगी

सौतेली बेटी को पीटती, भूखा रखती थी, अब 15 साल जेल में काटेगी

अमेरिका में भारतीय मूल की एक महिला को अपनी 12 साल की सौतेली बेटी को निर्ममता से प्रताडित करने और उसे डेढ़ साल से भी ज्यादा समय तक भूखा रखने का दोषी ठहराते हुए 15 साल कैद की सजा सुनाई गई है। क्वींस निवासी शीतल रानोत (35) को इस साल जुलाई में एक ज्यूरी ने प्रथम डिग्री के अपराध और एक बच्चे को खतरे में डालने का दोषी करार दिया।
हुड्डा ने सीबीआई के छापों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया

हुड्डा ने सीबीआई के छापों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवासों एवं अन्य स्थानों पर सीबीआई के छापों को भाजपा सरकार द्वारा अपने विरोधियों के खिलाफ शुरू की गई राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया।
गुजरात दंगों का लाभ उठा कर मोदी बन गए प्रधानमंत्री: हार्दिक पटेल

गुजरात दंगों का लाभ उठा कर मोदी बन गए प्रधानमंत्री: हार्दिक पटेल

गुजरात में पटेल आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में हुए 2002 के दंगों के विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए गए पटेल समुदाय के युवाओं को रिहा किया जाए। पटेल ने अपने पत्र में कहा है, सभी जानते हैं कि मोदी 2002 दंगे का लाभ उठाकर पहले मुख्यमंत्री और बाद में देश के प्रधानमंत्री बने हैं।
सिंधू से करार के लिये कंपनियों में लगी होड़

सिंधू से करार के लिये कंपनियों में लगी होड़

कंपनियां रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी पीवी सिंधू से अनुबंध करने के लिये बेताब हैं लेकिन इस शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी की ब्रांड प्रबंधन फर्म उसकी ब्रांड वैल्यू और बढ़ने देना चाहती है।
निर्भया गैंगरेप : दोषी विनय ने तिहाड़ में खुदकुशी की कोशिश की, हालत गंभीर

निर्भया गैंगरेप : दोषी विनय ने तिहाड़ में खुदकुशी की कोशिश की, हालत गंभीर

निर्भया गैंगरेप केस में दोषी विनय शर्मा ने बुधवार देर रात तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की। ख़बर ये है कि उसने पहले कुछ दवाइयां खाईं और फिर गमछा गले में बांध कर फांसी लगाने की कोशिश की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement