तालिबानी आतंकवादियों ने पूर्वी अफगान प्रांत गजनी के मुख्य कारागार पर हमला कर कई पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी और सैकड़ों कैदियों को वहां से मुक्त करा लिया।
चीन के तियानजिन इलाके में खतरनाक रसायनों के गोदाम में हुए भयावह विस्फोटों के बीच एक व्यक्ति को जिंदा बचाया गया है। इन विस्फोटों में 50 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और इन्हें चीन की सबसे भयावह औद्योगिक आपदाओं में से एक माना जा रहा है। हवा में जहरीले रसायनों का रिसाव हो जाने के डर के बीच सैकड़ों दमकल कर्मी जीवित बचे लोगों को खोजने में जुटे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन विस्फोटों पर दुख जताया है।
दो काव्य-संग्रह, नदी के पार नदी (2002), नेशनल पब्लिशिंग हाउस, नई दिल्ली, मैं सड़क हूं (2011), बोधि प्रकाशन, जयपुर से प्रकाशित। देश की सभी महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं,आलेख,समीक्षाएं प्रकाशित। कुछ संपादित संग्रहों में कविताओं का चयन। हिंदी समय, (महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा) पर काव्य संग्रह' मैं सड़क हूं' की ई पुस्तक सहित कई कविताएं शामिल। कुछ कहानियां/लघु-कथाएं प्रकाशित। दूरदर्शन/आकाशवाणी से कविताओं/कहानियों का प्रसारण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने हमला बोला है। उन्होंने पीएम पर पार्टी के बुजुर्ग नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सिन्हा ने कहा कि भाजपा के 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के नेता 26 मई, 2014 के बाद दिमागी रूप से मृत मान लिए गए थे। सिन्हा ने यह टिप्पणी इस तथ्य के मद्देनजर की कि मोदी के मंत्रिमंडल में 75 वर्ष से ऊपर की उम्र के नेता नहीं शामिल किए गए।
राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शनिवार से तेज लू और गर्मी के कारण कम से कम 145 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश भर में अब तक लू की चपेट में आकर 400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढकर 7 हजार से ज्यादा हो गई है और 14,025 अन्य लोग घायल हुए हैं। अब मलबे में शायद ही किसी के जिंदा बचे होने की उम्मीद बची है।
कनाडा हिंदू सोसाइटी, मोर्रिस्विल्ले के सांस्कृतिक भवन के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति और हिंदी विकास मंडल के तत्त्वाधान में कवि- सम्मलेन का आयोजन हुआ। कवि सम्मलेन में बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित हुए।
21 अप्रैल को आखा तीज यानी अक्षय तृतीया का अबूझ सावां बीत गया। अबूझ सावां मतलब हिंदु विवाह का सर्वव्यापी शुभ लग्न। कहते हैं, इस दिन विवाह के लिए मुहर्त निकालने या जन्मकुंडली मिलान की जरूरत नहीं पड़ती। अक्षय तृतीया को आरंभ विवाह का शुभ काल पीपल पून्यो यानी पीपल पूर्णिमा तक 12 दिन रहता है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष ठंड के इस सीजन में पूरे देश में अबतक 5200 से अधिक लोग इस वायरस के शिकार हो चुके हैं जबकि बीमारी से मृतकों की संख्या 410 के आस-पास पहुंच चुकी है। अकेले राजस्थान में 105 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गुजरात में मृतकों का आंकड़ा 108 को छू चुका है।