दिल्ली के हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट के एक विमान के पार्किंग बे में आने के दौरान जेट ब्लास्ट होने से इंडिगो के एक विमान की खिड़की का कांच टूट गया, जिससे इंडिगो की उड़ान में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों की ओर से करीब 56 घंटे तक चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ में सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस अभियान में 24 नक्सली मारे गए जबकि 10 के घायल होने की खबर है। इस अभियान में डीआरजी के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में ईद के दिन भी कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गये। हालांकि कश्मीर में मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन भी किया गया जिसमें काफी भीड़ जुटी। सबसे ज्यादा भीड़ हजरतबल में उमड़ी यहां करीब 50 हजार लोगों ने नमाज अदा की।
सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकी अब श्रीनगर के एक स्कूल में छिप गए हैं। आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई है। ऑपरेशन में अभी तक 2 आतंकियों को जवानों ने मार गिराया। जबकि इस दौरान तीन जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन जारी है।
श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हमला किया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) आज से एक टॉल फ्री हेल्पलाइन ‘मददगार’ की शुरुआत करने जा रही है। सीआरपीएफ ने यह हेल्पलाइन सेवा संकट की घड़ी में कश्मीरी लोगों की मदद के लिए शुरु कर रही है। साथ ही इसकी मदद से सुरक्षा बलों में विश्वास को फिर से बहाल किया जा सकेगा।