डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता दिलावर इंसा ने कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ है, हम इसकी अपील करेंगे। हमारे साथ वही हुआ जो इतिहास में गुरुओं के साथ हुआ। डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई के लिए है, सभी शांति बनाए रखें।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू से 9 और लोगों की मोत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में जनवरी से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।