शूजित सरकार परदे पर जादू रचने में माहिर हैं। इस बार वह ऐसी जोड़ी के साथ यह कमाल दिखाएंगे जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस बार शूजित अपनी नई फिल्म ‘अक्टूबर’ के लिए बिलकुल ताजी जोड़ी ला रहे हैं।
बॉलीवुड के एक्टर वरूण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहली बार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूई धागा’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। यशराज फिल्मस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का ऐलान बीती रात एक पहेली बुझाकर किया गया, जो काफी दिलचस्प रहा।
टीनएज के सबसे लोकप्रिय स्टार हैं, वरुण धवन। थोड़े शरारती थोड़े संजीदा वरुण जल्द ही सोनी सब टीवी के हैप्पीनेस एंबेसडर बनने जा रहे हैं। सोनी सब चैनल को नया और खुशनुमा लुक देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। वरुण ताजगी और नई उम्र के सबसे उम्दा प्रतिनिधि हैं।
बाहुबली की सफलता ने करण जौहर को भी खूब मुनाफा दिया। नॉर्थ में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी उनके पास ही थी। अब जब बाहुबली का खुमार उतरा है तो उन्हें अपने प्रोजेक्ट शुद्धि की याद आई है। उम्मीद है जल्द ही वह इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अब सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि मंदिर में भी देखने को मिलेंगे। यह मंदिर कहीं और नहीं बल्कि कोलकाता में ही हैं। जहां बिग बी के कद से भी ऊंची उनकी मूर्ती स्थापित की गई है। यह मंदिर किसी और ने नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों ने मिलकर बनाई है।
खलनायकी से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले विनोद खन्ना अपनी चिर परिचित मुस्कान और रोबीले चेहरे की वजह से नायक की भूमिका में सिने प्रेमियों को ज्यादा अच्छे लगे। उनका जादू कुर्बानी से लेकर अमर अकबर एंथोनी तक खूब चला।
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में एक साथ कर चुके वरुण धवन और आलिया भट्ट ने कुछ समय के लिए एक साथ फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया है। यह खबर इनके प्रशंसकों के लिए थोड़ी निराशाजनक जरुर है, लेकिन देखते हैं ये हिट जोड़ी कब तक का विराम चाहती है।