Advertisement

Search Result : "Ahmedabad air accident"

एयर इंडिया ने गायकवाड़ पर लगा प्रतिबंध हटाया

एयर इंडिया ने गायकवाड़ पर लगा प्रतिबंध हटाया

एयर इंडिया ने शुक्रवार को शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर लगा यात्रा प्रतिबंध हटा लिया गया है। गायकवाड़ ने गुरुवार को संसद में घटना को लेकर खेद व्यक्त किया था, साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर भी खेद जताया था। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गायकवाड़ पर लगा बैन हटाने के लिए एयर इंडिया को पत्र लिखा। तब जाकर एयर इंडिया ने गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।
फिर से रद्द हुआ ‘चप्पल मार’ सांसद का हवाई टिकट

फिर से रद्द हुआ ‘चप्पल मार’ सांसद का हवाई टिकट

एयर इंडिया ने एक बार फिर कंपनी के स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। गायकवाड़ ने मुम्बई से दिल्ली के लिए एयर इंडिया का टिकट बुक किया था, लेकिन एयर इंडिया ने गायकवाड़ का टिकट रद्द कर दिया है।
जबलपुर सड़क हादसा : प्रदेश प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

जबलपुर सड़क हादसा : प्रदेश प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। मध्य प्रदेश प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों को एक-एक लाख रुपए जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
शिवसेना सांसद ने कहा, हां एयर इंडिया के कर्मचारी को सैंडल से 25 बार मारा

शिवसेना सांसद ने कहा, हां एयर इंडिया के कर्मचारी को सैंडल से 25 बार मारा

शिवसेना के एक सांसद ने एयर इंडिया के एक कर्मचारी की सैंडल से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी है। उन्‍होंने यह कबूल करते हुए कहा कि कर्मचारी मुझसे माफी भी मांगे। एयर इंडिया ने गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आंध्र प्रदेश : बस के नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश : बस के नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मंगलवार तड़के राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्या 64 पर एक डिवाइडर से हैदराबाद जा रही एक बस के टकरा कर एक नहर में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये।
कानपुर रेल हादसे का मुख्य संदिग्ध आईएसआई एजेंट नेपाल में गिरफ्तार

कानपुर रेल हादसे का मुख्य संदिग्ध आईएसआई एजेंट नेपाल में गिरफ्तार

कानपुर रेल हादसे के मुख्य संदिग्धों में से एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट शमशुल हुदा को त्रिभुवन अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। हुदा को दुबई प्रत्‍यर्पित किया गया था। यह हादसा गत वर्ष नवंबर माह में हुआ था। नेपाल पुलिस के एक विशेष दल ने शमशुल हुडा को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया।
पीएम मोदी के कुछ विदेश दौरों का विमान खर्च 119 करोड़ रूपये

पीएम मोदी के कुछ विदेश दौरों का विमान खर्च 119 करोड़ रूपये

धन की कमी से जूझ रहे एयर इंडिया के 119 करोड़ रूपये के लंबित बिलों को मंजूरी दे दी गई जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ विदेशी दौरों से संबंधित थे। एक सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी द्वारा आरटीआई कानून के जरिये लड़ी गई लंबी लड़ाई के बाद यह फैसला हुआ है।
थलसेना-वायुसेना को 'नए सेनापति' मिले

थलसेना-वायुसेना को 'नए सेनापति' मिले

देश की थलसेना और वायुसेना को शनिवार को 'नए सेनापति' मिल गए। जनरल विपिन रावत नए थल सेनाअध्‍यक्ष का पद संभाल लिया है। निवर्तमान सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने रावत को कमान सौंपी। इससे पहले सुहाग ने अंतिम बार सेना की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर निरीक्षण किया। इसी तरह वायुसेना की कमान एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा को सौंपी गई है। निवर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने धनोवा को यह कमान सौंपी।
झारखंड के कोयला खदान में हादसा, 40 लोग फंसे, 7 के शव निकाले

झारखंड के कोयला खदान में हादसा, 40 लोग फंसे, 7 के शव निकाले

झारखंड के गोड्डा जिले में कोयला खदान के धंसने की वजह से अंदर फंसे 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। इस हादसे में 35 डंपर गाड़ियों और उसमें सवार 40 से ज्यादा मजदूरों के अब भी खदान में फंसे होने की आशंका है। इन मजदूरों को निकालने की कोशिशें जारी हैं और बचाव कार्य में मदद के लिए पटना से एनडीआरएफ की चार टीमों के साथ रांची से भी एक टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement