अलीगढ़ में एक मस्जिद के गुंबद के निर्माण को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। मौके पर भाजपा के एक स्थानीय विधायक के पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया। दोनों गुटों के बीच गोलीबारी भी और पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इलाके में तनाव को देखते हुए रेपिड एक्शन फोर्स (आरएफए) को तैनात कर दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि अगर मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक की प्रथा बंद नहीं होती है तो सरकार इस पर रोक लगाने के लिए कानून भी बना सकती है।
बुलंदशहर जिले के सोही गांव के मुस्लिम हिंदू युवा वाहिनी के डर से अपना पुश्तैनी गांव छोड़ने के भय में जी रहे हैं। इस गांव में महज 4-5 मुस्लिम परिवार हैं, जिनमें से एक परिवार के सबसे बड़े 55 वर्षीय गुलाम अहमद की हत्या का आरोप हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों पर लगा हैं।
तीन तलाक को लेकर देश में छिड़ी जोरदार बहस के बीच मुसलमानों की तुर्क बिरादरी ने बड़ी पहल करते हुए अपने समाज में एक साथ तीन तलाक देने पर पाबंदी लगायी है और कहा है कि अब तीन तलाक के मामले में सारी गलती शौहर की मानी जाएगी। साथ ही पंचायत के पास उसे सजा देने का अधिकार होगा।
विपक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी फायदे के लिए तीन तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक मंत्री ने कहा कि मुस्लिम लोग अपनी हवस मिटाने के वास्ते बीवियां बदलने के लिए तीन तलाक का इस्तेमाल करते हैं।
बुलंदशहर की रहने वाली रिहाना ने ससुराल वालों को अपना धर्म बदलने की धमकी दी है। तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रही मुस्लिम महिला रिहाना ने कहा कि अगर उसके ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया तो वह हिंदू धर्म अपना लेगी। इस मुस्लिम महिला की मदद के लिए एक हिन्दू संगठन भी आगे आया। हिंदू संगठन की ओर से मदद के आश्वासन के बाद महिला ने अपने शौहर के परिवार वालों को दूसरा धर्म अपनाने की धमकी दी।
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद 52 छात्रों को गिरफ्तार किया गया जबकि 66 के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान कई मीडियाकर्मी भी घायल हो गए। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छात्रों पर लगे राजद्रोह के आरोप वापस ले लिए हैं। आज यह मामला संसद में भी गूंजा।