आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) प्रमुख लालू प्रसाद ने एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर कथित सृजन घोटाले को लेकर हमला बोला है।
अपने अमेरिकी दौरे पर बर्कले की यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में एक ओर जहां मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, भारत में चल रहे कई अहम मुद्दों का भी जिक्र किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो सप्ताह के लिए अमेरिका दौरे पर हैं। अपने पहले कार्यक्रम के तहत राहुल ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय-बर्कले में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के विकास को लेकर अपना नजरिया रखा और भारत की मौजूदा स्थिति पर भी असंतोष जाहिर किया।
देश में लगातार बेपटरी हो रही ट्रेनों और बढ़ते हादसों को लेकर एक बार फिर पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव भड़क उठे हैं। गुरुवार को एक ही दिन में तीन ट्रेनें बेपटरी हो गईं। हालांकि इसमें कोई बड़ी जन हानि नहीं हुई है।
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के अस्पताल इन दिनों बच्चों की मौत को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीआरडी अस्पताल के बाद फर्रुखाबाद के अस्पलताल में हुई बच्चों की मौत को लेकर पूरा देश सदमे में है। इस घटना को लेकर अब शिवसेना ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।