निर्देशक तिग्मांशु धुलिया देशभक्ति में रंगी हुई राग देश लेकर हाजिर हुए हैं। विषय तो देशभक्ति है लेकिन उस दौर की जब उस पर राजनीति नहीं होती थी। फिल्म की कहानी 1945 की है।
कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम लदूना में एक महिला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की गाड़ी के सामने आत्महत्या करने की गुहार लगा सरकार और प्रशासन को हैरत में डाल दिया.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अहमदाबाद में बाबा रामदेव के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योग किया। इस दौरान लोगों ने रिकॉर्ड कायम किया। साथ ही अमित शाह का योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा था कि हम पूरी दुनिया में योग को लोकप्रिय बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह योग को लोकप्रिय बनाने के लिए दुनियाभर में 10,000 पतंजलि तंदुरूस्ती और स्वास्थ्य केंद्र की शुरूआत करेंगे।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 75 मिनट तक बातचीत चली। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचे थे और तीनों ने बंद कमरे में बैठक की।
तारीख घोषित होते ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि लालकृष्ण आडवाणी इस पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं. सोमवार को ही अमित शाह ने राष्ट्रपति उम्मीदवार पर सहमति बनाने के लिए तीन सदस्यों की एक समिति गठित की थी।