सीआरपीएफ के एक आईजी ने चौंकाने वाला दावा किया है। असम के सुरक्षा बलों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी ने एक फर्जी एनकाउंटर किए जाने की बात कही है।
मिलिट्रीइंटेलीजेंस लाइजन यूनिट जोधपुर और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सेना में भर्ती कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने ठगों के पास से 1.79 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की है।
भारतीय सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। नौशेरा सेक्टर में 20 और 21 मई को यह ऑपरेशन चलाया गया।
पाकिस्तान से तनावपूर्ण संबंध के बाद वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने 12000 सैनिकों को एक खुला खत लिखा है। जिसमें उन्होंने सैनिकों को युद्ध जैसी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
बोफोर्स डील के तीस साल बाद अब भारतीय सेना में नई तोपें शामिल होने जा रही हैं। अमेरिका से 145 एम-777 हॉवित्ज़र तोप खरीदने के डील के तहत परीक्षण के लिए पहली दो तोपें भारत पहुंच चुकी हैं।
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज एक बार फिर केजरीवाल पर आरोप लगाया है। मिश्रा ने दावा किया कि फर्जी लोगों के नाम से पार्टी के लिए फंड लिया गया। वहीं मिश्रा ने केजरीवाल पर कालेधन को सफेद करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी से निलंबित दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा के अनशन का आज पांचवा दिन है। आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अरविंद केजरीवाल पर पार्टी फंड में हेरा-फेरी का आरोप लगाया। बता दें कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद पुलिस उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई।
ब्रिटेन और अमेरिका सहित लगभग 100 देशों में एक बड़े साइबर अटैक का मामला सामने आया है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार मालवेयर कंप्यूटर वायरस 'रैंसमवेयर' कंप्यूटर को प्रभावित कर रहा है। इस मेलवेयर कंप्यूटर वायरस ने लगभग 100 देशों के कंप्यूटर सिस्टम को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाया है।