भारतीय महिला क्रिकेटरों ने आज बैंकाक में एशिया कप में अपना दबदबा जारी रखते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पराजित कर छठे चरण में छठा खिताब अपनी झोली में डाला।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि वह दिसंबर में अफगानिस्तान पर होने वाले हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करेंगे और यह यात्रा भारत-पाक के बीच के तनाव खत्म करने का एक अच्छा मौका होगा।
पाकिस्तान ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर रूक-रूक कर हो रही गोलीबारी और तनाव के बावजूद वह भारत में होने वाले अफगानिस्तान पर केंद्रीत हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेगा।
भारत में चाय का उत्पादन मुख्य तौर पर उत्तर बंगाल में ही होता है। लेकिन अब यहां कि स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। इलाके में बड़ी संख्या में बंद और खस्ताहाल चाय बागानों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी बेचैनी बढ़ा दी है।
एनएसजी में भारत की पूर्ण सदस्यता के मुद्दे पर समर्थन करने में चीन ने असमर्थता व्यक्त की है। हालांकि इस शक्तिशाली एशियाई देश का कहना है कि वह इस मसले पर 'संभावनाओं' को लेकर भारत के साथ आगे बातचीत करने के लिए तैयार है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सकता है और बहुजन समाज पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। यह दावा एक ओपिनियन पोल में किया गया है।
एक ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट में पांच भारतीय संग्रहालयों ने एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में अपनी जगह बनाई है। भारत की सूची में लेह स्थित हॉल ऑफ फेम शीर्ष पर है जो यात्रियों को काफी आकर्षित करता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने धरती पर सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र विकसित किया है। ओबामा की पहल पर उनके पुश्तैनी इलाके हवाई में नेशनल मरीन मोन्युमेंट का क्षेत्र विस्तार किया गया है। पहले से मौजूद जैव विविधता वाले समुद्री क्षेत्र में पांच लाख वर्ग मील इलाका और जोड़ा गया है। उत्तर पश्चिमी हवाई द्वीप समूह में समुद्र और भूमि मिलाकर अब इस मरीन नेशनल मोन्युमेंट का क्षेत्रफल 582,578 वर्ग मील हो गया है। इस क्षेत्र को `पापा-हा-नाउ-मोह-कू-आह-के-आह` कहा जाता है।
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मौजूद सबसे बड़े महासागर की गहराई का पता लगाने और जीवन के संकतों को तलाशने की मुहिम के तहत नासा वहां एक पनडुब्बी भेजने की योजना बना रहा है।