हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू के बीच चल रहे झगड़े ने कांग्रेस नेतृत्व को परेशान कर रखा है। वीरभद्र चाहते हैं कि सुख्खू को हटाया जाए।
रेप केस में बीस साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की फरार मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि जांच से बचने के लिए हनीप्रीत भागकर नेपाल भी जा सकती है।
देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और असम में इस आपदा की चपेट में आने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत-चीन के बीच सिक्किम सीमा पर चल रहे विवाद को अमेरिका के एक शीर्ष एक्सपर्ट ने इसे पेइचिंग की चाल बताया है। एक्सपर्ट का कहना है कि चीन इंच-इंच करके सीमा पर मीलो कब्जा करना चाहता है।