![उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/7c6462069809563faec0f99a42065703.jpg)
उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे
उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।