कुख्यात बदमाश आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर रहे उसके समर्थकों ने कल नागौर में पुलिस पर जमकर पथराव किया। गुस्साई भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। बवाल के दौरान एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।
लगता है भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने की बहुत जल्दी है। तभी भाजपा से जुड़े लोग कुछ भी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा में आसनसोल जिले के आईटी विभाग के प्रभारी तरुण सेनगुप्ता की गिरफ्तारी से यही लगता है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने लश्कर आतंकी संदीप कुमार शर्मा को भी अरेस्ट किया गया है। संदीप उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
पश्चिम बंगाल में फेसबुक पोस्ट के बाद हुई हिंसा को लेकर राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए। साथ ही ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के बशीरहाट में हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं भाजपा और ममता बनर्जी के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। बता दें कि इस हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच टकराव भी जारी है।
लखनऊ पुलिस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी समेत 31 दलित कार्यकर्ताओं को आज हिरासत में ले लिया। आरोप है कि ये लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सभा करने जा रहे थे।