अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए घोटाले में मीडिया की भूमिका को लेकर जांच का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
पश्चिम बंगाल में बच्चों की खरीद-फरोख्त और तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी चंदना चक्रवर्ती ने बच्चों को बेचने की प्रक्रिया में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और रूपा गांगुली पर भी आरोप लगाए हैं। आरोपी का यह बयान भाजपा के लिए नया सिरदर्द साबित हो सकता है।
पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता जूही चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। चौधरी भाजपा की महिला विंग की महासचिव हैं। जूही चौधरी का नाम तब से सामने आया जब वो यह मामला सार्वजनिक होने के बाद भूमिगत हो गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से जुड़े एक मामले में अपना अहम फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सभी छात्रों को राहत देने से इंकार कर दिया है। शीर्ष कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार करते हुए सामूहिक नकल के दोषी करीब 600 छात्रों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि सामूहिक नकल के दोषी इन छात्रों को राहत दी जाए या नहीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष विवादों में है। घोष ने नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की आलोचना की है। इससे राज्य की राजनीति में एकाएक गरमाहट पैदा हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि घोष ने अमर्त्य सेन के बारे में जो नकारात्मक बातें कही है वह शर्मनाक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में रैली कर रहे हैं। अपार जनसमूह के बीच उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि उत्तरप्रदेश के चुनाव का बिगुल बजाने के लिए इस धरती से शुरूआत का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ का आजादी के आंदोलन में बड़ी भूमिका है। यहां के मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की थी। उस समय अंग्रेजों से मुक्ति की लड़ाई थी, अब भ्रष्टाचार से मुक्ति की लड़ाई है।
प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने रोज वैली मामले की छानबीन कर रहे जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया। निलंबन की यह कार्रवाई तब हुई जब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें कथित तौर पर कोलकाता के नोडल जांच अधिकारी को चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी गौतम कुंडू से अलग रह रही उसकी पत्नी के साथ यहां एक होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया।
सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के लिये उस समय नयी परेशानी आ गयी जब उच्चतम न्यायालय ने कोयला घोटाले के मामले में जांच प्रभावित करने के लिये पहली नजर में अधिकार का दुरुपयोग करने के आरोपों की जांच के लिये विशेष जांच दल :एसआईटी: गठित कर दिया।
कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को मंगलवार को एक विशेष अदालत ने उनकी विदेश यात्रा को कारोबारी मकसद से तीन दिन और बढ़ाने की अनुमति दे दी।