राजस्थान के भाजपा विधायक ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। विधायक ने कहा कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए ही किए थे।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की एक मंत्री के द्वारा किए गए एक बीयर बार के उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह एक बीयर बार का फीता काटते दिख रही हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज सहारनपुर के सब्बीरपुर गांव जाकर हिंसा पीड़ित दलित परिवारों से मिलीं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार को दलित विरोधी बताते हुए स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। प्रशासन ने मायावती को हेलीकॉप्टर से सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से सब्बीरपुर पहुंची।
आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक की हत्या के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने उन्हें विधायक अशोक सिंह की हत्या का दोषी पाया था।
रामगोपाल वर्मा सरकार श्रृंखला की तीसरी कड़ी लेकर आ गए हैं। गॉडफादर से प्रेरित पहली कड़ी में सरकार बनी थी जो बहुत सराही गई, इस कड़ी की दूसरी फिल्म सरकार राज की चमक थोड़ी सी फीकी हुई थी लेकिन कमाई अच्छी हुई थी। अब तीसरी कड़ी में उन्होंने कुछ दिलचस्प मोड़ देने की कोशिश जरूर की है लेकिन अभी सरकार राज आना बाकी है।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जायस में स्थित राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ट्रस्ट इस 10 हजार स्क्वॉयर मीटर की जमीन पर महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहा था। इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, जहां आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम से छेड़छाड़ का डेमो दिया। हालांकि वो असली ईवीएम की बजाय उसके जैसी दिखने वाली मशीन लेकर आए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में भाजपा विधायक द्वारा एक आईपीएस अधिकारी से कथित अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुर्व्यवहार के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने हालांकि कहा वह ठीक हैं लेकिन उन्हें थोड़ा दुख हुआ और वह आहत हैं।