इंफोसिस कंपनी के संस्थापकों में से एक एन.आर. नारायण मूर्ति ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है। नारायण मूर्ति ने कहा कि उन्हें 2014 में कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ने का अफसोस है।
चीन अब समुद्र में भी विश्व की महाशक्ति बनना चहाता है। इसके लिए वो बड़े पैमाने पर अपनी नौसेनिक क्षमता को बढ़ा रहा है। अब उसने नई पीढ़ी के 10 हजार टन वजनी विध्वंशक युद्धपोत का निर्माण शुरू किया है। घरेलू डिजाइन पर आधारित यह युद्धपोत शंघाई के जियांगन शिपयार्ड समूह में बनाया जा रहा है।
आमिर खान निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ ने एक बार फिर से अपना दम दिखाया और फिर से एक बार नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चीन में रिलीज होने के बाद ‘दंगल’ ने जोरदार कमाई की और एक के बाद एक कई रिकॉर्ड हासिल किए। लेकिन इस बार इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो पूरी दुनिया में सिर्फ 4 फिल्में ही कर पाई हैं।
आज का दिन देश और देशवासियों के लिए बेहद खास है, वो यूं क्योंकि आज ही के दिन भारत ने पूरे विश्व में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्नीस वर्ष पूर्व तीन न्यूक्लियर परीक्षण के सफल होने की घोषणा की थी। जिसने न सिर्फ अमेरिका को ही बल्कि पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था।
जीवन भर अपने राजनीतिक फैसलों से लोगों को चौंकाते रहे मुलायम सिंह यादव को उनके भाई शिवपाल यादव ने अपने सेक्युलर मोर्चे का मुखिया बनाने का ऐलान किया है। यह शिवपाल के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव केे राजनीतिक कौशल और साख का बड़ा इम्तेहान होगा।
यूनिस खान 10000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। जिनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज के पहली पारी के 286 रन के जवाब में चार विकेट पर 201 रन बना लिये।