Advertisement

Search Result : "Bihar govt"

केजरीवाल की कार्रवाई से गलत असर पड़ेगाः योगेंद्र

केजरीवाल की कार्रवाई से गलत असर पड़ेगाः योगेंद्र

दिल्ली में मुख्यमंत्री-उपराज्यपाल के बीच बढ़ते टकराव को अहम का मामला बताते हुए आप के निष्कासित नेता योगेंद्र यादव ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वास्तविक मुद्दों से बेहद अपरिपक्व तरीके से निपटने के लिए निशाना साधा।
जम्मू के बाढ़ पीड़ित किसानों को 32 रुपये का मुआवजा

जम्मू के बाढ़ पीड़ित किसानों को 32 रुपये का मुआवजा

सन 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक उबर नहीं पाए जम्मू के किसानों को उस समय एक और झटका लगा जब राज्य सरकार की ओर से उन्हें महज 32 रुपये से लेकर 113 रुपये की राशि वाला चेक प्रदान किया गया।
गठबंधन पर विधायकों-सांसदों से सुझाव लेने में जुटे नीतीश

गठबंधन पर विधायकों-सांसदों से सुझाव लेने में जुटे नीतीश

अगले कुछ महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के साथ गठबंधन को लेकर गतिरोध और दोनों दलों में जारी जुबानी जंग के कारण बढ़ते तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीनी हकीकत जानने के लिए जद-यू विधायकों और सांसदों से सुझाव लेना शुरू कर दिया है।
बिहार से पुलिस अधिकारी बुलाकर ‘जंग’ को दावत

बिहार से पुलिस अधिकारी बुलाकर ‘जंग’ को दावत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार के पांच पुलिस अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधी शाखा में शामिल करने का फैसला कर उपराज्यपाल नजीब जंग को आंखें तरेरने का ‌फिर से एक मौका दे दिया है। उपराज्यपाल का कहना है कि इसके लिए उनसे मंजूरी लेना जरूरी होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसे एक मजाक करार देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री तो खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में विफल रहे हैं।
आईआईटी-एम परिसर के बाहर किया प्रदर्शन

आईआईटी-एम परिसर के बाहर किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित आलोचना पर छात्रों के एक संगठन की मान्यता रद्द कर दिए जाने के विरोध में यहां आईआईटी मद्रास के बाहर एक सड़क को बंद करने का प्रयास करने के लिए वामपंथी छात्रा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कई कार्यकर्ताओं को आज हिरासत में ले लिया गया।
सरकार का एक सालः भाजपा का जश्न तो कांग्रेस का विरोध

सरकार का एक सालः भाजपा का जश्न तो कांग्रेस का विरोध

भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वहीं कांग्रेस देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है।
उपराज्यपाल को जनादेश का सम्मान करना चाहिएः हाईकोर्ट

उपराज्यपाल को जनादेश का सम्मान करना चाहिएः हाईकोर्ट

दिल्ली में वर्चस्व की लड़ाई पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तल्‍ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट का मानना है कि उपराज्यपाल का बढ़ता हस्तक्षेप और केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना जनादेश के सम्मान के खिलाफ है।
बिहार: जीटी रोड पर माओवादियों ने 32 वाहनों में लगाई आग

बिहार: जीटी रोड पर माओवादियों ने 32 वाहनों में लगाई आग

जिले के आमस थाना अन्तर्गत विसनपुर एवं ताराडीह गांव के बीच माओवादियों ने अपने दो दिवसीय बंद की घोषणा के पहले दिन देर रात्री 32 वाहनों में आग लगा दी है।
छोटे-छोटे मसलों से ऊपर उठकर विकास पर ध्यान दे सरकारः एसोचैम

छोटे-छोटे मसलों से ऊपर उठकर विकास पर ध्यान दे सरकारः एसोचैम

दिल्ली में उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‌बीच छिड़े विवाद में केंद्र सरकार के भी कूद पड़ने पर उद्योग संघ ने कड़ी टिप्पणी की है। एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी की जनता ने अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए केजरीवाल सरकार को चुना है, लोगों को संविधान में लिखे शब्दों से कोई लेना-देना नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement