नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत विरोधी सुर को तेज करते हए कहा है कि भारत बिम्सटेक और बीबीआईएन जैसे उप क्षेत्रीय गुटों को ज्यादा महत्व दे रहा है और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन :दक्षेस: शिखर सम्मेलन को आयोजित नहीं होने देने के प्रयासों में लगा है।
चीन ने ताइवान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी को लेकर भारत के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया है और भारत-चीन के बेहतर संबंधों को बनाये रखने के लिए उससे ताइवान से जुड़े मुद्दों से सावधानी से निपटने को कहा है।
चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में तीन संदिग्ध उईगुर आतंकवादियों ने पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस ने इन हमलावरों को मार गिराया।
पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले लोगों से भाजपा नेताओं के साथ जुड़ने का विवाद थम नहीं रहा। अब एक और नया मामला भाजपा के चरित्र को उजागर कर रहा है। सेक्स रैकेट चलाने वाले एक आरोपी का नाम भाजपा के एक मंत्री से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस ने मसले पर आपत्ति लेते हुए कहा है कि भाजपा को साफ करना चाहिए कि आखिर उनकी पार्टी का यह कौन सा चेहरा सामने आ रहा है।
पाकिस्तान की सेना भारत को असंतुलित करने और कश्मीर विवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थ बनाने की कोशिश के तहत भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों की लगातार मदद कर रही है।
चीन में चीनी नव वर्ष रूस्टर का स्वागत करने के लिए औपचारिक तौर पर एक हफ्ते की छुट्टी हो गयी है। लोग नव वर्ष को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए अपने मूल स्थान जा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार सर्जिकल स्ट्राइक के नायकों का सम्मान दिया जा रहा। इन जवानों को बहादुरी के तमगे दिए जा रहे हैं। वहीं, इस बार गणतंत्र दिवस पर केवल अशोक चक्र दिया जाएगा जो राष्ट्रपति हवलदार हंगपन दादा (मरणोपरांत) की पत्नी को देंगे। इस पुरस्कार की घोषणा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी।
भारत में आतंकी हमले के लिए पाक खुफिया एजेंसी (आईएसआई) की नई साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आईएसआई अब भारत-अफगान संबंध खराब करने की कोशिश में लगा है।
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने वाली साझेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके उन्हें धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने रक्षा एवं असैन्य परमाणु ऊर्जा संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।