विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में हैदराबाद की एक महिला के फंसे होने और उसे कथित तौर पर प्रताड़ित करने की खबरों पर पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायुक्त से ब्योरा मांगा है।
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि पाकिस्तान में लापता हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादा नशीन और उनके भतीजे के लापता होने का मुद्दा भारत ने पाकिस्तान के समक्ष उठाया है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मोदी की अपार लोकप्रियता से चीन भी सकते में आ गया है। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मोदी को लेकर आशंका जाहिर की है। अखबार ने लिखा है कि इससे भारत में विकास और तेज गति से होगा साथ ही भारत-चीन के संबंधों में और सख्ती आएगी।
मानवाधिकार मामले में चीन और अमेरिका में एक तवा है तो दूसरा हांडी। इस मामले में दोनों ने एक दूसरे की कलई खोली है। अमेरिका के लांछन का जबाव देते हुए चीन ने अमेरिका से कहा है कि इस मामले में दूसरों की फूली निहारने की जगह वह अपनी फूटी देखे। अमेरिका प्रशासन अपनी वार्षिक रिपोर्ट में मानवाधिकार हनन के लिए चीन को पहले ही लताड़ लगा चुका है। अमेरिका ने चीन को दमनकारी करार दिया है।
चीन ने मंगलवार को दलाई लामा पर उनके इस व्यंग्यात्मक टिप्पणी को लेकर निशाना साधा कि चीन के कट्टरपंथियों के मस्तिष्क का एक हिस्सा गायब है। चीन ने कहा कि तिब्बती आध्यात्मिक गुरू बहुरूपिया हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि के विभिन्न पहलुओं पर 20 और 21 मार्च को लाहौर में बातचीत होगी। उरी में आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि पर पाकिस्तान से बातचीत निलंबित करने का फैसला किया था। अब करीब छह महीने बाद स्थायी सिंधु आयोग:पीआईसी: की बैठक होगी।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने भारत में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि साल 2008 में मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने दिया था। दुर्रानी ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमला सीमा पार आंतकवाद का एक उदाहरण है। महमूद अली दुर्रानी 19 वीं एशियाई सुरक्षा कांफ्रेंस में अपनी बात कह रहे थे।
पाकिस्तान के 39 कैदियों को रिहा करने के बाद आगे और सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाने की दिशा में भारत सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भारत अब पाकिस्तान के साथ सिंधु जल पर बातचीत को तैयार हो गया है। मीडिया की माने तो स्थायी सिंधु आयोग की बैठक इस महीने लाहौर में होने वाली है। भारत इस बैठक का हिस्सा हो सकता है।