करीब एक घंटे चले पुलिस की कार्रवाई में पुलिस ने बल प्रयोग के साथ मेधा पाटकर और अन्य साथियो को उठाकर एंबुलेंस में सवार कर दिया। मेधा पाटकर को ले जाने के बाद अनशनकारी और नर्मदा बचाओ आंदोलन के सदस्यों ने गिरफ्तारी दी।
क्या आप जानते हैं कि गाय के गोबर इस्तेमाल बंकर बनाने में किया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि देश में बढ़ रही कैंसर जैसी बीमारियों का गौमूत्र से इलाज संभव है। इस बात का दावा आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने किया।
बिहार विधानसभा में विश्वासमत की कार्यवाही चल रही है, वहीं आरजेडी के नेता तेजस्वी को विपक्षी दल का नेता चुन लिया गया है। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार हे राम से जय श्रीराम हो गए।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है जबकि हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है।
देश के 14वें राष्ट्रपति के रुप में मंगलवार को रामनाथ कोविंद ने संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ली। राष्ट्रपति के पहले ही संबोधन पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण बाते कही और कई पूर्व राष्ट्रपति के नाम भी लिए।