नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते चंद्र कुमार बोस आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।
देश में बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ पुरस्कार लौटाने के तरीके पर असहमति जताते हुए मशहूर अभिनेता कमल हासन ने कहा कि पुरस्कार वापस करना इस समस्या का कोई समाधान नहीं है क्योंकि ध्यान आकर्षित करने के और भी तरीके हैं।
एक हिट गीत फिल्म का प्रचार करने में मददगार होता है और दिबाकर बनर्जी से बेहतर इसे कोई नहीं जान सकता। हालांकि वह निर्देशक कनु बहल को अपनी आने वाली फिल्म तितली में एक तड़क-भड़क वाला गीत शामिल करने के लिए नहीं मना सके।
केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि केंद्र अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करने के बाद ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने पर कोई निर्णय करेगा।
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार सुबह से यहां पर सड़क से लेकर रेल तक सारी यातायात व्यवस्था ठप है और अधिकांश इलाके बाढ़ की समस्या से ग्रस्त हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भारतीय मूल के प्रमुख उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल से कहा है कि वह लंदन के चिड़ियाघर की तर्ज पर कोलकाता चिड़ियाघर को भी गोद लें और इसे सहयोग करें।