फिल्म 'सनम रे' के टाईटल ट्रैक से लाखो दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यश वडाली इन दिनों मुसीबत में हैं। महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपों पर पुलिस ने यश वडाली को गिरफ्तार कर लिया है।
एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर के गांवों में महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, तो वहीं अरशद खान बिसरू नामक गायक ने इस तरह की घटना पर एक गीत की रचना की है।
मशहूर कवि और लेखक सी नारायण रेड्डी का आज निधन हो गया। वे 86 साल के थे। तेलगु लिटरेचर की दुनिया में नारायण रेड्डी का नाम एक स्तंभ की तरह है। नारायण रेड्डी ने सिर्फ एक कवि और लेखक ते बल्कि वे फिल्म जगत के लिए गाने भी लिकते थे। उनके लिखे गानों ने साउथ की फिल्मों में काफी धूम मचाया।
मशहूर शायर मुनव्वर राना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। आप नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट करके इस खबर की जानकारी दी।