राजद अध्यक्ष लालू यादव की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती दिखाई दे रही हैं। महागठबंधन में फूट और नीतीश कुमार के एनडीए के पाले में जाने के बाद उनके खिलाफ मनी मनी लॉड्रिंग का शिकंजा भी कसने लगा है।
एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी की मौजूदगी में तकरीबन सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अपना नामांकन किया।
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। इसमें अनुरोध किया गया है- नया जांच आयोग गठित करके गांधी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा किया जाए। इसमें कहा गया कि क्या यह इतिहास में मामला ढकने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है, और क्या गांधी की मौत के लिए विनायक दामोदर सावरकर को जिम्मेदार ठहराने का कोई आधार है या नहीं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एलजी हाउस से फाइल्स लीक करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने एलजी दफ्तर में काम करने वाले अफसरों की कॉल डिटेल्स की तथा वहां के विजिटर रजिस्टर की पड़ताल करने को कहा है। समझा जाता है कि केंद्र व दिल्ली में विरोधी दलों की सरकार होने के चलते इस जंग के फिलहाल खत्म होने के आसार नहीं हैं।
मद्रास हाईकोर्ट के मदुरै खंडपीठ ने शुक्रवार को अभिनेता धनुष के खिलाफ भरणपोषण को लेकर दायर केस को खारिज कर दिया है। दरअसल मदुरै के एक बुजुर्ग दंपत्ति ने याचिका दाखिल कर धनुष को अपना बेटा बताते हुए भरण-पोषण भत्ते की मांग की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दायर याचिका को बेकार करार दिया। याचिका में अखिलेश को लखनऊ स्थित वह बंगला खाली करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जिसका इस्तेमाल वह कार्यालय के रूप में कर रहे थे।