अगर किसी फिल्म में इरफान हों तो कहानी का टेंशन लेने की जरूरत नहीं होती। फिल्म में कुछ नहीं भी होगा तो इरफान इतने सटीक ढंग से होंगे कि उन्हीं के सहारे ढाई-तीन घंटे का वक्त कट जाएगा। तो इस फिल्म में भी बिलकुल परफेक्ट टाइमिंग के साथ राज यानी कि इरफान मौजूद हैं।
हाल ही में अरबाज खान से हुए तलाक के बाद अब मलाइका अरोड़ा को अब खान सरनेम से भी नफरत होने लगी है। गुजरात में एक इवेंट के दौरान चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची मलाइका अपनी नेम प्लेट पर मलाइका अरोड़ा खान लिखा देखकर भड़क गईं।
बूचड़खाने के मुद्दे पर इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बूचड़खाने पर कार्रवाई के लिए यूपी की योगी सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि सरकार लोगों से मांसाहार का हक नहीं छीन सकती। हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध बूचड़खानों पर सख्ती बरते जाने के मामले में कहा कि सरकार 17 जुलाई तक इस मामले में हल लेकर आए।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत नूतन बहल के ठाणे की मुंब्रा पहाड़ी स्थित बंगले में लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित 6 लुटेरों को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों ने गत गुरुवार को बंगले में घुसकर लूटपाट की थी।
कनाडा के गायक जस्टिन बीबर आठ मई को मुंबई पहुंच रहे हैं। यहां वह अपने जियो जस्टिन बीबर पर्पस वर्ल्ड टूर के लिए आ रहे हैं। भारत में कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी वाइट फॉक्स इंडिया की है। तैयारियां पूरी हैं सिवाय इसके कि उनकी मेजबानी कौन करेगा।
आम आदमी पार्टी में कुमार विश्वास की नाराजगी के बाद निलंबित किए गए विधायक अमानतुल्लाह खान को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विधानसभा की समितियों में कई अहम पदों पर रखा गया है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बयान एक फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे बूढी और दूध नहीं दे पाने वाली गायों को बीजेपी के नेताओं के घरों के आगे बांध दें। इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि बीजेपी के लोग मवेशियों की सही मायने में देखभाल करते हैं या नहीं।
फिल्म जगत में कई नए चेहरों को लॉन्च करने वाले बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही एक और नए चेहरे की एंट्री करने जा रहे हैं। सलमान इस बार कोई विदेशी, मॉडल या न्यूकमर नहीं बल्कि एक टीवी सीरियल ‘नागिन’ में मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाली मौनी रॉय को लॉन्च कर रहे हैं।