Advertisement

Search Result : "First session of loksabha"

मध्यप्रदेश के शख्स ने लोकसभा की दर्शकदीर्घा से कूदने का प्रयास किया

मध्यप्रदेश के शख्स ने लोकसभा की दर्शकदीर्घा से कूदने का प्रयास किया

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब दर्शकदीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद सदन में कूदने का प्रयास किया लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर काबू में कर लिया। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सुबह 11:20 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित की, उसी समय विपक्ष के एक सांसद ने दर्शकदीर्घा की ओर इशारा किया जहां सुरक्षा कर्मी एक व्यक्ति को पकड़े हुए थे।
नेहरू की विरासत फूलपुर से चुनाव लड़ प्रियंका भर सकती हैं कांग्रेस में जोश

नेहरू की विरासत फूलपुर से चुनाव लड़ प्रियंका भर सकती हैं कांग्रेस में जोश

यूपी में कांग्रेस सत्‍ता में वापसी के लिए सभी हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को देश के सबसे बड़े सूबे के विधानसभा चुनाव पर सक्रिय रहने के लिए पार्टी सूत्रों ने कहा है। दाेनों भाई-बहन इस प्रदेश को जीतने की कोशिश में है। विधानसभा चुनाव के अलावा लोेकसभा में यहां कांग्रेस दमदार प्रदर्शन की अास लगाई हुई है। पार्टी इसके लिए विशेष रणनीति भी बना रही है।
नोटबंदी : लोकसभा में हंगामा, सरकार नियम 193 के तहत चर्चा को तैयार

नोटबंदी : लोकसभा में हंगामा, सरकार नियम 193 के तहत चर्चा को तैयार

बड़े नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर गुरुवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया और सदन का कार्य स्थगित करके तत्काल चर्चा कराने की मांग की। सरकार ने कहा कि यह कदम कालाधन, भ्रष्टाचार और जाली नोट के खिलाफ उठाया गया है और वह नियम 193 के तहत चर्चा कराने को तैयार है हालांकि विपक्षी दल कार्यस्थगित करके चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे।
नोटबंदी: विपक्षी दल लोकसभा में लाएंगे कार्यस्थगन प्रस्ताव

नोटबंदी: विपक्षी दल लोकसभा में लाएंगे कार्यस्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दल बड़े नोटों को अमान्य करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ कल लोकसभा में कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। इस निर्णय से देश भर में लोगों को हो रही परेशानियों को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष की सरकार को जबर्दस्त तरीके से घेरने की योजना है।
सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में आठवीं बार चीन रहा अव्वल

सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में आठवीं बार चीन रहा अव्वल

चीन ने अपने सुपरकंप्यूटर सनवे ताएहूलाइट के जरिए लगातार आठवीं बार विश्व के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा है। यह सुपरकंप्यूटर एक सेकेंड में 9.3 करोड़ अरब गणनाएं कर सकता है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।
शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

कल से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा की। संभावना है कि पार्टी विमुद्रीकरण तथा अन्य मुद्दों को लेकर दोनों सदनों में सरकार को जबर्दस्त तरीके से घेरेगी।
संसद सत्र : मंत्रियों-सांसदों को छोड़ किसी और का इंटरव्यू नहीं ले पाएंगे पत्रकार

संसद सत्र : मंत्रियों-सांसदों को छोड़ किसी और का इंटरव्यू नहीं ले पाएंगे पत्रकार

संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार से अारंभ हो रहा है। संसद में गहमागहमी रहेगी यह तय है। सत्र से पहले नोटबंदी के अलावा सरकार के एक और फैसले ने चौंका दिया है। सत्र प्रारंभ होने से पहले लोकसभा सचिवालय ने मीडियाकर्मियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक मीडियाकर्मियों से कहा गया है कि संसद परिसर में मंत्रियों और सांसदों के अलावा किसी अन्‍य नेताओं के इंटरव्‍यू नहीं लिए जाएंगे।
संसद सत्र: सरकार के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, घेरने के लिए बनाई रणनीति

संसद सत्र: सरकार के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, घेरने के लिए बनाई रणनीति

आगामी 16 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले लोगों की असुविधा का कारण बने नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की संयुक्त रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस और सात अन्य विपक्षी पार्टियों ने आज बैठक की।
शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से, नौ नये विधेयक पेश किये जाएंगे

शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से, नौ नये विधेयक पेश किये जाएंगे

संसद के 16 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में जीएसटी से जुड़े तीन विधेयकों और किराये की कोख के नियमन संबंधी विधेयक सहित नौ नये विधेयक पेश किये जाएंगे। संसद में पेश होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े तीन विधेयकों में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विधेयक, समन्वित वस्तु एवं सेवा कर विधेयक और वस्तु एवं सेवा कर (राजस्व के नुकसान का मुआवजा) विधेयक शामिल हैं।