Advertisement

Search Result : "Foreign Trade Policy"

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की किडनी फेल, एम्‍स में करा रहींं डायलिसिस

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की किडनी फेल, एम्‍स में करा रहींं डायलिसिस

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई है और वह दिल्‍ली के एम्स में भर्ती हैं। सुषमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "मैं एम्स में हूं, क्योंकि मेरी किडनी फेल हो गई है। मेरा डायलिसिस जारी है और किडनी ट्रांसप्लान्ट के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। भगवान कृष्ण मुझे आशीर्वाद देंगे।" डॉक्टरों की टीम कर रही है मेरा बेहतर इलाज कर रहे हैं।
नोटबंदी से भारत में भ्रष्‍टाचार दूर नहीं होगा : चीनी मीडिया

नोटबंदी से भारत में भ्रष्‍टाचार दूर नहीं होगा : चीनी मीडिया

भारत में लोग भले ही नोटबंदी के फैसले को एक हद तक सही मान रहे हों लेकिन पड़ोसी देश चीन का मीडिया इसे भ्रष्‍टाचार दूर करने की दिशा में नाकाफी मानता है। चीन के समाचार पत्र में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि 500 और 1000 रुपये के नोट का बैन किए जाने की पहल साहसिक और निर्णायक जरूर है, लेकिन इस जोखिम भरे कदम से देश भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं होगा।
अफरा तफरी के माहौल में मेहनत का पैसा भी बन गया कालाधन

अफरा तफरी के माहौल में मेहनत का पैसा भी बन गया कालाधन

पुरानी नकदी का चलना बंद होने से जहां एक ओर लोग अपने काले धन को सफेद करने की जुगाड़ में लगे हैं, वहीं देश में कर चोरी की प्रवृत्ति और अचानक नोट बंद होने से मची अफरा-तफरी में अनेक लोगों की मेहनत का सफेद धन भी कालेधन में बदल गया है।
चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने की हिलेरी की तारीफ, बताया मजबूत और बुद्धिमान

चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने की हिलेरी की तारीफ, बताया मजबूत और बुद्धिमान

अमेरिकी चुनाव की कड़वाहट को भुलाते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मजबूत एवं बुद्धिमान महिला बताया है। ट्रंप ने हाल ही में चौंकाने वाले चुनाव परिणाम में हिलेरी को हराया था।
ममता ने येचुरी को किया फोन, भाजपा के खिलाफ साथ आ सकती हैं दोनों पार्टियां

ममता ने येचुरी को किया फोन, भाजपा के खिलाफ साथ आ सकती हैं दोनों पार्टियां

देश भर में नोटबंदी के केंद्र सरकार के फैसले के बाद जनता को हो रही परेशानियों पर साथ काम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपनी घोर प्रतिद्वंद्वी माकपा की तरफ हाथ बढ़ाया है। भाजपा के खिलाफ एक साथ काम करने की इच्छा जताने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को फोन किया और भाजपा एवं इसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया।
दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी, आबे से कल करेंगे वार्ता

दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी, आबे से कल करेंगे वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए टोक्यो पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी कल अपने जापानी समकक्ष के साथ व्यापक विषयों पर चर्चा करेंगे जिसके बाद दोनों देशों के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान दोनों राष्ट्रों के बीच महत्वपूर्ण असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है।
भारत-पाक ने फिर एक-दूसरे के राजनयिकों को किया तलब

भारत-पाक ने फिर एक-दूसरे के राजनयिकों को किया तलब

भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और दोनों ने संघर्ष-विराम उल्लंघनों को लेकर चिंता जाहिर करने के लिए आज फिर एक दूसरे के उप उच्चायुक्तों को तलब किया। वहीं भारत ने इस्लामाबाद में अपने आठ अधिकारियों की सूचना सार्वजनिक किए जाने के तरीके पर विरोध दर्ज कराया जिससे उनकी सुरक्षा को खतरे में डाला गया।
अगले सेशन में देश में नई शिक्षा नीति लागू होगी : जावडेकर

अगले सेशन में देश में नई शिक्षा नीति लागू होगी : जावडेकर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं की परीक्षा के पैटर्न में अगले सेशन से बदलाव होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इलाहाबाद के मांडा में लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन के स्वर्ण जयंती समारोह में यह जानकारी दी।
इस बार व्यापार मेले की थीम होगी डिजिटल इंडिया

इस बार व्यापार मेले की थीम होगी डिजिटल इंडिया

प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू होने वाले 36वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार मेले :आईआईटीएफ: की मुख्य विषय वस्तु इस बार डिजिटल इंडिया होगी। केन्द्र सरकार का इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विभाग इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रमुख अभियानों में डिजिटल इंडिया भी एक है। व्यापार मेले में सभी राज्‍यों के मंडपों और दूसरे मंडपों में डिजिटल इंडिया के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों को प्रमुखता से दिखाया जायेगा।
शिक्षा नीति में किसी भाषा को थोपना अनुचित: मुस्लिम थिंकटैंक

शिक्षा नीति में किसी भाषा को थोपना अनुचित: मुस्लिम थिंकटैंक

कुछ संगठनों द्वारा अंग्रेजी भाषा को पढ़ाई से हटाने की सिफारिश किए जाने पर एक प्रमुख मुस्लिम थिंकटैंक ने आज कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किसी भाषा को थोपना उचित नहीं रहेगा और अंग्रेजी आधुनिक दौर में विकास की एक प्रमुख धुरी है जिससे आज की पीढ़ी को उपेक्षित नहीं रखा जा सकता।
Advertisement
Advertisement
Advertisement