Search Result : "Former CBI Director"

रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष बनाए जाएंगे राजीव शाह

रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष बनाए जाएंगे राजीव शाह

यूएसएड के पूर्व प्रमुख राजीव जे शाह रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष होंगे। यह संगठन परोपकार कार्यों से जुड़े अमेरिका के सबसे बड़े एवं सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक है। शाह समूह का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा व्यक्ति एवं पहले भारतीय अमेरिकी होंगे।
तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार, ममता देंगी धरना

तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार, ममता देंगी धरना

सीबीआई ने कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया। एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है। बंदोपाध्याय करीब ग्यारह बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनसे चार घंटे से अधिक देर तक सघन पूछताछ की गयी। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पहले सीबीआई ने तीन बार समन जारी किया था।
सीबीआई अफसर बता फाइनेंस कंपनी से 40 किलो सोना लूट ले गये

सीबीआई अफसर बता फाइनेंस कंपनी से 40 किलो सोना लूट ले गये

तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा में पांच लोगों के एक गिरोह द्वारा करीब 40 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण कथित तौर पर लूट लिए गए। गिरोह के सदस्य सीबीआई और पुलिस अधिकारी के वेष में आए थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा का निधन

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे और कुछ समय से बीमार थे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी कोई संतान नहीं थी।
गोवा : भाजपा में मडकाईकर के शामिल होने पर पर्रिकर-नाईक में टकराव

गोवा : भाजपा में मडकाईकर के शामिल होने पर पर्रिकर-नाईक में टकराव

कांग्रेस के पूर्व विधायक पांडुरंग मडकाईकर के गोवा भाजपा में शामिल होने के चलते दो केंद्रीय मंत्रियों मनोहर पर्रिकर एवं श्रीपद नाईक के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। नाईक ने दावा किया कि इस बारे में उनसे विचार-विमर्श नहीं किया गया।
मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मोदी के नोटबंदी के फैसले का हाल वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी के फैसले का हुआ था।
नैनो को लेकर रतन टाटा के साथ मतभेद : वाडिया

नैनो को लेकर रतन टाटा के साथ मतभेद : वाडिया

निष्कासन प्रस्ताव का सामना कर रहे टाटा मोटर्स के स्वतंत्र निदेशक नुस्ली वाडिया ने आज कहा कि छोटी कार नैनो के कारोबार को जारी रखने को लेकर उनका टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा के साथ मतभेद था क्यों कि यह कंपनी के वित्तीय संसाधनों में सेंध साबित हो चुकी है।
हेलीकाॅप्टर सौदा: पूर्व वायु सेना प्रमुख त्यागी और अन्य सीबीआई हिरासत में

हेलीकाॅप्टर सौदा: पूर्व वायु सेना प्रमुख त्यागी और अन्य सीबीआई हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने आज पूर्व वायु सेना प्रमुख एस पी त्यागी को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। त्यागी को 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में 450 करोड़ रूपये रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अगस्ता वेस्टलैंड मामला : पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार

अगस्ता वेस्टलैंड मामला : पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सीबीआई ने पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शुक्रवार को वकील गौतम खेतान और संजीव त्यागी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी त्यागी पर 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्‍टर सौदे को एंग्लो-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को दिलवाने का आरोप है। सीबीआई मुख्‍यालय में तीनों से पूछताछ की जाएगी।
न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने कथित रूप से असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने और न्यायपालिका को बदनाम करने के मामले में अपने खिलाफ अवमानना मामले की शीघ्र सुनवाई के लिये आज उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement