एसडीएम राशिद खान ने कहा है कि संभल तहसील के तहत सभी थानों को एलर्ट कर कहा गया है कि बकरीद के मौके पर अगर कोई बकरीद पर गाय, भैंस, ऊंट या बैल की कुर्बानी देता है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा
दहेज प्रताड़ना मामलो पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अब दहेज प्रताड़ना का कोई भी केस आते ही पति या ससुराल पक्ष के लोगों की एकदम से गिरफ्तारी नहीं होगी।
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में हालात बिगाड़ने में फर्जी पोस्ट को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। इस मामले में कोलकता पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। शकील ने उसे पाकिस्तान में जन्मे कनाडियन लेखक तारिक फतेह को उनकी विवादस्पद टिप्पणी को लेकर मारने की सुपारी दी थी।
नशे के आरोप में गिरफ्तार हुए स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपनी गिरफ्तारी के लिए डाक्टर द्वारा दी गयी दवाईयों को दोषी ठहराया। उन्हें सोमवार को फ्लोरिडा में शराब या ड्रग्स के प्रभाव में गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। इससे पहले भी वे कई फिल्मों में गैंगस्टर का रोल निभा चुके हैं। रजनीकांत अब अपनी अगली फिल्म 'काला करिकालन' में एक बार फिर इसी रोल में नजर आएंगे। आज 'काला करिकालन' फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है।
यूपी के मथुरा में ज्वैलर्स हत्याकांड सुलझाने का दावा करने वाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देर तक चली मुठभेड़ के बाद मथुरा ज्वैलर्स हत्याकांड मामले को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को भेदिया कारोबार और किसी प्रौद्योगिकी कंपनी के अधिग्रहण से जुड़ी एक निजी कंपनी की गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल कर हजारों डॉलर की रकम हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।