भारत में बंधुआ मजदूरी, वेश्यावृत्ति और भीख जैसी आधुनिक गुलामी के शिकंजे में एक करोड़ 83 लाख 50 हजार लोग जकड़े हुए हैं। इस तरह दुनिया में आधुनिक गुलामी से पीड़ितों की सबसे ज्यादा संख्या भारत में है। दुनिया भर में ऐसे गुलामों की तादाद तकरीबन चार करोड़ 60 लाख है।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति मजबूत होती जा रही है। पिछले दोनों मैंच उसने उम्दा प्रदर्शन की बदौलत जीते हैं। आरसीबी के खिलाफ जहां युसूफ पठान का बल्ला बोला था तो पंजाब के खिलाफ चमत्कारिक आलराउंडर आंद्र रसेल ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम की झोली में जीत डाल दी।
पाकिस्तान ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक कथित अधिकारी की गतिविधियों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को तलब किया। एक दिन पहले पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कथित अधिकारी को गिरफ्तार करने का दावा किया था।
11वीं सदी के भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक शहर चंदेरी, जो बुंदेलों और मालवा के शासकों द्वारा बनवाया गया। ऐतिहासिक इमारतों और गुप्त, प्रतिहार, गुलाम, तुगलक, खिलजी, अफगान, गौरी, राजपूत और सिंधिया वंश द्वारा शासित रहा चंदेरी अब खास रेशमी के कपड़ों के लिए भी जाना जाता है। इससे इतर अपने कलात्मक इतिहास के कारण चंदेरी कभी सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी जाना जाता था।
दिल्ली का इंडिया हैबिटैट सेंटर में रोज की तरह गहमा गहमी है। यहीं के एक हॉल में बिहार के अलग-अलग जिले से कुछ बच्चे आए हुए हैं, जोश और आत्मविश्वास से भरे हुए। अपनी बात कहने के लिए तत्पर।
कांग्रेस को सोमवार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसीके मुखपत्रा ने कश्मीर मामले पर जवाहरलाल नेहरू की नीति की आलोचना की और आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के पिता एक फासीवादी सैनिक थे। पार्टी अपने स्थापना दिवस पर सामने आए इस विवाद से असहज स्थिति में आ गई है। हालांकि संपादकीय मंडल के सदस्य और कांग्रेस नेता भूषण पाटिल ने बताया कि पत्रिका के संपादक सुधीर जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है।