रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के जीवन पर आधारित 'प्रेसीडेंट प्रणब मुखर्जी-अ स्टेट्समैन' नामक किताब का विमोचन हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मतभेद अपने पास रखे और सरकार के कामकाज को प्रभावित नहीं होने दिया।
आईसीएसई बोर्ड की स्कूलों में पढ़ाई जा रही एक किताब पर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल इस किताब के एक चैप्टर में ध्वनि प्रदूषण के लिए मस्जिद को जिम्मेदार बताया गया है।
बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 23 जून यानि कल रिलीज होने वाली है। लंबे समय से चर्चा में रहने वाली इस फिल्म का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। सलमान खान पिछले कई दिनों से इस फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अहमदाबाद में बाबा रामदेव के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योग किया। इस दौरान लोगों ने रिकॉर्ड कायम किया। साथ ही अमित शाह का योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आमिर खान निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ ने एक बार फिर से अपना दम दिखाया और फिर से एक बार नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चीन में रिलीज होने के बाद ‘दंगल’ ने जोरदार कमाई की और एक के बाद एक कई रिकॉर्ड हासिल किए। लेकिन इस बार इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो पूरी दुनिया में सिर्फ 4 फिल्में ही कर पाई हैं।
राफेल नडाल ने रोलां गैरां पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दसवीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरूष एकल खिताब जीत लिया। उन्होंने यहां स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका को एकतरफा फाइनल में आसानी से हराकर रिकार्ड जीत दर्ज की।
फिल्म ‘बाहुबली-2’ भले ही अपनी कमाई को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है,लेकिन आमिर खान की फ़िल्म 'दंगल' भी इन दिनों चीन में कमाई को लेकर नया कीर्तिमान गढ़ रही है। 'दंगल' गत वर्ष 23 दिसंबर को भारत में रिलीज हुई थी।
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने करियर का 10वां बार्सिलोना खिताब जीत लिया है। राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन जीतने के साथ ही एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
सतारा जिले का एक गांव स्ट्रॉबेरी के लिए काफी लोकप्रिय है लेकिन अब यह गांव किताबों के कारण भी लोकप्रिय होने जा रहा है। दरअसल इस गांव को भारत का पहला किताबों का गांव वाला टैग मिलने वाला है।