मुंबई पर राज करने वाले डॉन हाजी मस्तान के मुंह बोले बेटे शेखर सुंदर ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को धमकी भरा नोटिस दिया है। इस नोटिस में शेकर ने मस्तान की छवि खराब न करने की बात कही है। शेखर ने यह धमकी रजनीकांत की अपकमिंग मूवी ‘गॉडफादर’ को लेकर दी है।
फिल्म के शीर्षक से दर्शकों को लग सकता है कि यह कोई रोबोट या रा.वन की तरह फिल्म होगी। साइंस फिक्शन की तरह लगने वाली यह फिल्म दरअसल एक प्रेम कहानी है जिसमें फार्मूला प्रेम यानी प्रेम में धोखा और हत्या जैसा मसाला भरपूर उपयोग किया गया है।
पूजा के स्थलों में लैंगिक समानता के अभियान की जीत के प्रतीक के तौर पर महिलाओं को एक बेहतर सफलता परवान चढ़ी है। महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मुंबई के पवित्र हाजी अली दरगाह के भीतर मजार तक प्रवेश कर वहां जियारत की। कोर्ट के फैसले के बाद दरगाह ट्रस्ट बोर्ड ने दरगाह मेंं मजार तक महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दी थी।
हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने आज उच्चतम न्यायालय को बताया है कि पुरूषों की ही तरह महिलाओं को भी मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट ने जरूरी अवसंरचनात्मक बदलाव करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।