हिलेरी क्लिंटन के इतिहास रचने के करीब आकर चूकने के बाद मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है।
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाते दिख रहे हैं क्योंकि इस समुदाय से रिकॉर्ड संख्या में लोगों के इस बार के आम चुनाव में निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। देश की आबादी में करीब एक प्रतिशत इस समुदाय के लोग हैं।
टैगोर परिवार की वंशज और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के मुताबिक भारतीय इतिहास में भले ही टैगोर परिवार की महिलाओं का बहुत ही कम जिक्र किया गया है, लेकिन इन महिलाओं ने बहुत सी उपलब्धियां हासिल कीं।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद स्वयं को स्वतंत्र मान लेने वाली 562 रियासतों का एकीकरण करके सरदार बल्लभाई पटेल ने जो उपलब्धि हासिल की थी वह वैश्विक इतिहास में ऐसी अद्वितीय घटना है जिसके समक्ष बिस्मार्क भी बौने साबित होंगे। यह टिप्पणी सरदार पटेल पर लिखी एक पुस्तक में की गई है।
प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को रिटायर हो जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि आने वाले कुछ सालों में भाजपा ही देश में इकलौती राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरेगी। जो काफी लोकप्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि कई लोग सोचते हैं कि कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में फिर से वापसी कर सकती है। मगर ऐसा नहीं है।
रियो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने उस समय इतिहास रच दिया जब मरियाप्पन थंगावेलू परालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए जबकि वरूण भाटी ने टी42 ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।
पाकिस्तान के खिलाफ नाटिंघम में तीसरे एकदिवसीय मैंच में इंग्लैंड ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर नया कीर्तिमान रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेेजबान टीम ने तीन विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में 444 रन बनाए। जो वनडे में अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 275 रन ही बना सकी।
'मन की बात' के 23 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करने के साथ पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की शैक्षिक समर्पण भावना को सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि सोमवार को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी की जन्मतिथि है। यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। मैं ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देता हूं और इस अवसर पर आप सभी को उनके योगदान की याद भी दिलाना चाहता हूं। ध्यानचंद जी स्पोर्ट्समैन स्प्रिट और देशभक्ति की एक जीती-जागती मिसाल थे। पीएम मोदी ने कहा कि mygov.in पर कई लोगों ने रियो ओलंपिक और साक्षी, सिंधू के बारे में बोलने के लिए कहा है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि वे किसी भी तरह से, किसी से भी कम नहीं हैं।
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने अपने रवैये पर कायम रहते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि नरसिंह यादव पर डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध लगने के लिए साई और नाडा के कुछ जूनियर अधिकारी जिम्मेदार हैं।