तमिलनाडु के किसानों ने अब एक बार फिर अपनी मांगों के साथ पीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया। इससे पहले वे मार्च-अप्रैल महीने में कर्जमाफी की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिए थे।
महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों ने मौसम की गलत जानकारी देने के आरोप में भारतीय मौसम विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक किसानों ने मौसम विभाग पर बीज और कीटनाशक बेचने वाली कंपनियों के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।
केंद्रीय विज्ञान-प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चीन में कहा कि वे देश में गाय के महत्व को साबित करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए गाय से मिलने वाले ‘पंचगव्य’ के फायदों को स्पष्ट करने के लिए योग्य वैज्ञानिक अनुसंधान रिसर्च कर रहा है। ‘पंचगव्य’ गाय के पांच उत्पादों- गाय के गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध, दही और घी को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्व के अनुमान में संशोधन करते हुए कहा है कि इस साल मानसून में बारिश औसत की 98 फीसदी हो सकती है। पूर्व के अनुमान के मुताबिक 96 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई थी।
जंतर-मंतर पर तमिलनाडु के किसानों का धरना-प्रदर्शन अपने अनूठे तौर-तरीकों को लेकर चर्चाओं में रहा। पढ़िए, इस आंदोलन को किस नजरिये से देखते हैं मध्य प्रदेश के युवा किसान नेता केदार सिरोही
31 वर्षीय एक भारतीय अमेरिकी उद्यमी न्यूजर्सी में गर्वनर पद की दौड़ में शामिल हैं। यहां इस साल के आखिर में चुनाव होना है। रिपब्लिकन हर्षवर्धन सिंह ने गर्वनर चुने जाने के बाद संपत्ति करों में कटौती और न्यूजर्सी को तकनीकी क्षेत्रों में देश का प्रमुख स्थान बनाने का वादा किया है।