Advertisement

Search Result : "Hindu woman teacher"

आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

रियो ओलंपिक में भाग लेने जा रही महिला पहलवानों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके साथ महिला फिजियो भी जायेगी। खेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहलवानों के दल के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी। इस बार ओलंपिक में आठ पहलवानों का दल भाग लेगा। पांच पुरुष और तीन महिलाएं। पहले यह तय किया गया था कि टीम के साथ सिर्फ एक फिजियो (पुरुष) जायेगा। पर, महिला पहलवानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि अब टीम के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी।
पड़ोसी अल्‍पसंख्‍यक : भारत में बसना हुआ आसान, पैन-आधार कार्ड भी बनवा सकेंगे

पड़ोसी अल्‍पसंख्‍यक : भारत में बसना हुआ आसान, पैन-आधार कार्ड भी बनवा सकेंगे

भारत सरकार ने अपने पड़ोसी देशों के अल्‍पसंख्‍यक नागरिकों को नया उपहार दिया है। आपसी संबंध सुधारने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम हो सकता है। भारत ने इन देशों के अल्‍पसंख्‍यकों को वीजा की शर्तों में ढील दी है।
मणिपुरी महिला ने लगाया नस्ली उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

मणिपुरी महिला ने लगाया नस्ली उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

एक मणिपुरी महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसे नस्ली उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
करीब ढाई दशक बाद ब्रिटेन को दूसरी महिला प्रधानमंत्री मिलना तय

करीब ढाई दशक बाद ब्रिटेन को दूसरी महिला प्रधानमंत्री मिलना तय

मारग्रेट थैचर के बाद ब्रिटेन को दूसरी महिला प्रधानमंत्री मिलना तय हो गया है। थैैचर का कार्यकाल पूरा होने के करीब ढाई दशक बाद ब्रिटेन को दूसरी महिला प्रधानमंत्री मिलेंगी। ब्रेग्जिट मतविभाजन के बाद डेविड कैमरन के उत्तराधिकारी पद की दौड़ में मुख्य मुकाबला गृह मंत्री टेरेसा मे और उर्जा मंत्री आंद्रिया लीडसम के बीच तय माना जा रहा है।
सोनिया गांधी हिंदू आतंकवाद पर चाहती थीं आपातकाल लगवाना

सोनिया गांधी हिंदू आतंकवाद पर चाहती थीं आपातकाल लगवाना

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है। स्वामी ने दावा किया कि सोनिया 2011-12 के दौरान हिंदू आतंकवाद की धारणा पैदा कर देश में आपातकाल घोषित करना चाहती थीं।
फर्राटा धाविका दुतीचंद ने रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

फर्राटा धाविका दुतीचंद ने रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

लिंग संबंधी मामले में जीत दर्ज करके अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वापसी करने के एक साल बाद भारतीय महिला फर्राटा धाविका दुतीचंद ने शनिवार को रियो ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ के लिये क्वालीफाई कर लिया।
लंदन में मोहन भागवत के साथ मंच पर होंगे डीकैप्रियो

लंदन में मोहन भागवत के साथ मंच पर होंगे डीकैप्रियो

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अगले महीने विदेश की शाखा हिंदू स्वयंसेवक संघ की पचासवीं वर्षगांठ लंदन में मनाएगा। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत लंदन जाएंगे। उनके साथ जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रय होसबोले भी होंगे।
पश्‍िचम बंगाल में महिला ने खुदकुशी की, बचाने गए तीन लोग भी जिंदा जल मरे

पश्‍िचम बंगाल में महिला ने खुदकुशी की, बचाने गए तीन लोग भी जिंदा जल मरे

पश्चिम बंगाल में पारिवारिक कलह की वजह से आग लगाकर एक म‍हिला ने खुदकुशी की। साथ ही उसे बचाने गए तीन लोगों की भी जलकर मौत हो गई। राज्‍य के नादिया में यह हादसा हुआ।
पाकिस्तान: ओम लिखी चप्पलें बेचने वाला व्यक्ति ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार

पाकिस्तान: ओम लिखी चप्पलें बेचने वाला व्यक्ति ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार

पाकिस्तान में पवित्र हिंदू शब्द ओम लिखी चप्पलें बेचने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देश के अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जूतों को भी जब्त कर लिया।
मुठभेड़ विवाद: आदिवासी महिला की मौत का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

मुठभेड़ विवाद: आदिवासी महिला की मौत का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारी गई आदिवासी युवती के मामले को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सोमवार को बिलासपुर उच्च न्यायालय में प्रारंभिक सुनवाई हुई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement