लॉर्ड्स के मैदान में भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला गया। इस मौके पर अक्षय कुमार भी भारत का उत्साह बढ़ने के लिए मैदान में थे
देश में उन्मादी भीड़ ने हिंसा की कई काली रेखाएं खींच दी है। पहले उन्मादी भीड़ ने एक युवक को मौत के हवाले कर दिया। उस दौरान किसी के हाथ मदद के लिए आगे नहीं बढ़े। अब विडबंना है कि कोई गवाह भी सामने नहीं आ रहा है।
रविवार 18 जून को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइऩल में भिड़ने के लिए भारत व पाक की टीमें तैयार है। यह संयोग ही है कि टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले के बाद दोनों टीमें फाइनल में पहुंची हैं। 32 साल बाद दोनों टीमों का मुकाबला होगा जिसके कारण रविवार का दिन दर्शकों के लिए काफी खास रहेगा। इस हाई वोल्टेज मैच से दोनों टीमों के खिलाड़ी बयानबाजी कर एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैच में विराट कोहली को लेकर खासी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
आईसीसी चेयरमैन के रूप में शशांक मनोहर के कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता समाप्त हो गई जब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे जो जून 2018 तक होगा।
चैंपियंस ट्राफी के लिए जल्द टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई के इस बयान के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने की अटकलों को विराम मिल गया है। बीसीसीआई ने कहा कि टीम की घोषणा जल्द की जाएगी।
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच राजस्व मॉडल को लेकर विवाद मंगलवार को भी जारी रहा जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रस्तावित प्रारूप में अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का आईसीसी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
घाटी में बढ़ती हिंसा के बीच केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर सरकार पर जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। हिंसा के दौर के बीच वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अटकलें बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था में गड़बड़ी को देखते हुए राजनैतिक गलियारे में सुगबुगाहट है कि भाजपा और पीडीपी का गठबंधन भी टूट सकता है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 29 और 30 अप्रैल को राज्य का दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद गठबंधन पर भाजपा कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन अगले सप्ताह होने वाली आईसीसी की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें पहले ही हितों के टकराव का दोषी पाया जा चुका है। शीर्ष अदालत ने बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को 24 अप्रैल को होने वाली आईसीसी की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दे दी है। न्यायालय ने निर्देश दिया कि उनके साथ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी जायेंगे।