मुश्किल दौर से गुजर रही रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू टीम को कप्तान विराट कोहली की वापसी भी सफलता नहीं दिला पाई और घरेलू मैदान में मुंबई इंडियंस ने उसे 4 विकेट से मात दी।
जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह की उम्दा गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के कमाल से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की तीन मैचों में यह पहली हार है।
जर्मनी के डार्टमंड शहर में एक फुटबाल टीम की बस उस वक्त धमाकों से दहल गई जब उसे निशाना बनाकर एक के बाद एक तीन विस्फोट किए गए। बस दस किलोमीटर दूर स्थित बोरूशिया स्टेडियम जा रही थी। विस्फोट से बस की खिड़कियां टूट गई और दाहिने ओर से जल गई।
भारत के अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह को आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के लिये एम्बेसडर चुना गया है। हरभजन ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वैश्विक टूर्नामेंट का एम्बेसडर नियुक्त किया जाना सचमुच गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत इस बार भी विजेता बन सकता है।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में आईपीएल के आठवें मैच में एबी डिविलियर्स ने हर बार की तरह अपनी 360 डिग्री की बल्लेबाजी की। तूफानी अंदाज में उन्होंने 46 गेंदों में 9 गगनचुंबी छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 89 रन की पारी खेली। डिविलियर्स की तूफानी पारी का मजा होलकर स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने तो लिया, साथ ही पूरा क्रिकेट जगत भी वीडियो में इन छक्कों को देख रहा है।
नितीश राणा के तेजतर्रार अर्धशतक और हार्दिक पंड्या की उम्दा पारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।
गेंदबाजों के कमाल के बाद बल्लेबाजों के धमाल से किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के एकतरफा मुकाबले में सोमवार को इंदौर में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
केदार जाधव के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बाद बिली स्टेनलेक और शेन वाटसन की उम्दा गेंदबाजी से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग 10 में शनिवार को बेंगलूर में दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की।
अफगानी लेग स्पिनर राशिद खान ने फिर से प्रभावशाली प्रदर्शन करके आज यहां गुजरात लायन्स को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभायी। बाद में कप्तान डेविड वार्नर और मोएजेस हेनरिक्स ने अर्धशतक जड़े जिससे मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
आईपीएल के चौथे मैच में शनिवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पंजाब ने पुणे को छह विकेट से करारी मात दी। पंजाब की ओर से ग्लैन मैक्सवेल और डेविड मिलर में मैच जिताउ पारी खेली। मैक्सवेल ने 19 गेंदों में नाबाद 43 तथा मिलर ने नाबाद 30 रन बनाए। पुणे की तरफ से स्पिनर इमरान ताहिर ने दो विकेट चटकाए।