भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रमुख एस. के. रॉय द्वारा अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा दिए जाने के चलते सरकार जल्द ही निगम के नए प्रमुख को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेगी और इस पर अंतिम निर्णय अगले महीने तक ले लिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट के पुराने स्तंभ और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चेतन चौहान को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेकनोलॉजी का चेयरमैन बनाया गया है। इस पर उठे विवाद के बाद चेतन चौहान ने कहा है कि मेरे चेयरमैन बनने के मामले को इतना तूल क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं होशियार आदमी हूं, पढ़ा लिखा आदमी हूं, मैं नहीं समझता कि मुझे सीखने में कोई ज्यादा समय लगेगा”।
पीएम नरेंद्र मोदी की स्विटजरलैंड यात्रा से पहले वहां के प्रशासन ने ललित मोदी और उनकी पत्नी मिनाल को जांच के घेरे में ले लिया है। स्विटजरलैंड की सरकार ने ललित मोदी और उनकी पत्नी का नाम उन लोगों में शामिल किया है, जिनके बारे में भारतीय अधिकारियों ने वहां के कर विभाग से जानकारी मांगी है।
आईपीएल के फायनल में टूर्नामेंट की बेस्ट बॉलिंग ने बेस्ट बैटिंग को हरा दिया। विराट कोहली एंड कंपनी के पास क्रिस गेल की पारी के बाद मौका था कि वह पहली बार चैंपियन बन जाती, लेकिन विराट और एबी डिविलीयर्स की जल्दबाजी ने वार्नर के गले में जीत की माला डाल ही दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व आयुक्त ललित मोदी के प्रत्यर्पण के लिए केंद्र सरकार से पहल करने का आग्रह किया है, जिसकी कानूनी समीक्षा की जा रही है।
आईपीएल में अब आरसीबी को फायनल खेलना है। इस मैच में चमत्काारिक विराट कोहली 1000 रन पूरे कर पाएंगे या नहीं, इस पर बैंगलोर ही नहीं पूरे भारत में सुगबुगाहट शुरु हो गई है। गुजरात लायंस के खिलाफ शून्य पर अाउट होने के बाद अब उनके पास फायनल मैच ही बचा है। अभी उनके 919 रन हैं। उन्हेंं यह महान उपलब्धि हासिल करने के लिए 81 रन और बनाने हैं।
आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद 11 जून से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर ध्वन को आराम दिया गया है।
रायपुर में एक बेहद रोमांचक मैच में हारते हारते जीतने वाली दिल्ली की टीम को अब इसी मैदान में रविवार को प्रचंड फार्म में चल रहे विराट कोहली की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आरसीबी और दिल्ली में से जो जीतेगा वो आईपीएल के प्ले ऑफ में लगभग पहुंच जाएगा।
कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंचने वाली गुजरात लायन्स की टीम ग्रीन पार्क स्टेडियम की परिस्थितियों की बेहतर जानकारी का लाभ उठाकर कल यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत से आईपीएल नौ में शीर्ष दो में अपना स्थान पक्का करने की कोशिश करेगी।