Advertisement

Search Result : "Indian Army jawan"

चार दिन लेट केरल पहुंचा मानसून

चार दिन लेट केरल पहुंचा मानसून

चार दिन की देरी की बाद शुक्रवार को मानसून केरल पहुंच गया है। राज्‍य के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान मानसून के आगे बढ़ने की उम्‍मीद जताई है। आगामी 22-23 जून तक यह उत्‍तर व उत्‍तर पश्चिमी भारत पहुंच सकता है।
अमेरिका में 42 फीसदी बढ़ेगी भारतीय पर्यटकों की संख्‍या

अमेरिका में 42 फीसदी बढ़ेगी भारतीय पर्यटकों की संख्‍या

भारतीय पर्यटकों में अमेरिका का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहां इस साल भारतीय पर्यटकों की संख्‍या 42 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। पिछले साल के मुकाबले करीब चार लाख ज्‍यादा भारतीय अमेरिका की सैर करेंगे।
रेपो दर और घटा सकता है रिजर्व बैंक

रेपो दर और घटा सकता है रिजर्व बैंक

मुद्रास्फीति और वित्तीय घाटा नियंत्रण में रहने के मद्देनजर बैंकरों और उद्योगपतियों को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक मंगलवार को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने के लिए रेपो दर में कटौती कर सकता है।
लैंगर ने भारतीय टीम की बजाय वाका को तरजीह दी

लैंगर ने भारतीय टीम की बजाय वाका को तरजीह दी

आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने वाका के साथ कोचिंग करार दो साल के लिए बढा लिया है जिससे उनके भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की संभावनाएं खत्म हो गई है।
हाजियों से कुरबानी का अग्रिम धन वसूलना नाइंसाफी

हाजियों से कुरबानी का अग्रिम धन वसूलना नाइंसाफी

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड समेत कई प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने भारतीय हज कमेटी द्वारा इस साल हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से कुरबानी के लिए पहले ही धन वसूले जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गैर-शरई करार दिया है।
नेपाल में सात ताजा झटके, 136 मरे

नेपाल में सात ताजा झटके, 136 मरे

नेपाल में भूकंप के सात झटकों ने एक बार फिर हिमालय क्षेत्र को दहला दिया है। ताजा झटकों में मरने वालों की संख्या 136 हो गई है। रिक्टर पैमाने पर 5. 7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके समूचे उत्तर बंगाल, बिहार और सिक्किम में आज शाम पांच बजकर पांच मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप प्रभावित नेपाल में राहत अभियान के दौरान पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी मरीन हे‌िलकाॅप्टर के मलबे से आठ सैनिकों के झुलसे हुए शव बरामद हुए हैं।
मोदी सरकार के यू-टर्न फैसले

मोदी सरकार के यू-टर्न फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के एक साल पूरे होने से पहले ही कई मोर्चों पर किरकिरी झेलनी पड़ रही है जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा बढ़ती महंगाई और निवेशकों का बढ़ता मोहभंग रहा है। ऐसे में मोदी कैबिनेट ने कुछ ऐसे अहम फैसलों पर मुहर लगाई है जिसकी भारतीय जनता पार्टी अरसे से आलोचना करती आ रही थी।
नौसेना को मिल सकते हैं छह नए ब्रह्मोस

नौसेना को मिल सकते हैं छह नए ब्रह्मोस

सरकार कल होने वाली रक्षा खरीद परिषद की बैठक में भारतीय नौसेना को 2700 करोड़ रूपये के छह नये ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल देने का रास्ता साफ कर सकती है। इसके अलावा सेना को बीएई एम 777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement