श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई भारी बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 91 लोगों के मरने जबकि 110 लोगों के लापता होने की खबर है। साल 1970 के बाद यह अब तक की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा है। श्रीलंका में तुरंत राहत पहुंचाने के लिए आईएनएस किर्च को कोलंबो की ओर रवाना कर दिया गया है।
भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ता आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का विरोध "जवाब दो, हिसाब दो" को लेकर किया जाएगा।
भारतीय सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। नौशेरा सेक्टर में 20 और 21 मई को यह ऑपरेशन चलाया गया।
अटलांटा हवाई अड्डे पर 10 मई को रोके गए भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। 58 वर्षीय अतुल कुमार बाबूभाई पटेल को अटलांटा एयरपोर्ट पर अवैध आव्रजन के आरोप में रोक लिया गया था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक उनके पास इमिग्रेशन से जुड़े दस्तावेज नहीं थे।
बोफोर्स डील के तीस साल बाद अब भारतीय सेना में नई तोपें शामिल होने जा रही हैं। अमेरिका से 145 एम-777 हॉवित्ज़र तोप खरीदने के डील के तहत परीक्षण के लिए पहली दो तोपें भारत पहुंच चुकी हैं।
भारत की दो महिला क्रिकेटरों ने अपनी उम्दा बल्ल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। महिला बल्लेबाज दीप्ति शर्मा और उनकी सलामी जोड़ीदार पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट में ये पहला मौका था जब किसी जोड़ी ने 300 का आंकड़ा छुआ या पार किया।
चैंपियंस ट्राफी के लिए आखिरकार टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई हैं। आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और गेंदबाज हरभजन सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है। शिखर धवन और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किए गए हैं। अजिंक्य रहाणे ओपनिंग में बैक अप के रूप में टीम में रहेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए सुरेश रैना का भी चयन नहीं हुआ है।
आईपीएल में दमदार प्रदर्शन की वजह रिषभ पंता, गौतम गंभीर, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, हरभजन सिंह, सुरेश रैना पर चयनकर्ताओं ने ध्यान दिया होगा, लेकिन इसके बाद भी कौन से मापदंड में ये खरे नहीं उतर पाए।