Advertisement

Search Result : "Industry organisation"

मोदी राज : देश में 77 प्रतिशत परिवार को नहीं हो रही नियमित आय

मोदी राज : देश में 77 प्रतिशत परिवार को नहीं हो रही नियमित आय

केंद्र सरकार के रोजगार सृजन पर जोर के बावजूद देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। श्रम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश की बेरोजगारी दर 2015-16 में पांच प्रतिशत पर पहुंच गयी जो पांच साल का उच्च स्तर है।महिलाओं के मामले में बेरोजारी दर उल्लेखनीय रूप से 8.7 प्रतिशत के उच्च स्तर पर जबकि पुरूषों के संदर्भ में यह 4.3 प्रतिशत रही। यह आंकड़ा केंद्र की भाजपा शासित सरकार के लिये खतरे की घंटी हो सकती है जिसने देश में समावेशी वृद्धि के लिये रोजगार सृजित करने को लेकर मेक इन इंडिया जैसे कई कदम उठाये हैं।
पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध आतंकवाद का हल नहीं: करण जौहर

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध आतंकवाद का हल नहीं: करण जौहर

फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उड़ी में हुए आतंकी हमले में गई जानों के लिए उनका दिल भी रोता है और वह देश का गुस्सा समझते हैं लेकिन पाकिस्तान के कलाकारों का बहिष्कार कर देना आतंकवाद का हल नहीं है।
जरूरी है खेती और उद्योग

जरूरी है खेती और उद्योग

ममता बनर्जी लंबे राजनीतिक अनुभव से बहुत व्यावहारिक होती जा रही है। केजरीवाल की तरह वह सत्ता में रहकर भी हड़ताली आंदोलनकर्ता नहीं रह सकती। इसीलिए बंगाल में सिंगूर के किसानों के लिए संघर्ष की पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने किसानों को खेती की जमीन लौटाने के साथ टाटा ग्रुप या अन्य उद्योगपतियों को प्रदेश में बड़े उद्योग लगाने के ‌लिए समुचित जमीन और सुविधाएं देने की पहल की है। ममता जबरन जमीन के अधिग्रहण करके उद्योग लगाने की प्रवृत्ति को अनुचित मानती है।
सिंगुर में ममता ने किसानों को जमीन लौटाई, कंपनियों को दिया निमंत्रण

सिंगुर में ममता ने किसानों को जमीन लौटाई, कंपनियों को दिया निमंत्रण

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सिंगूर में किसानों को जमीनों के पर्चा नामक कागजात और चेक सौंपे और कंपनियों को यह संदेश भेजा कि राज्य में वाहन उद्योग स्थापित करने की इच्छा रखने वाली किसी भी कंपनी का स्वागत है।
सूरजकुंड मंथन : भाजपा में अब संगठन मंत्री और अधिक पॉवरफुल होंगे

सूरजकुंड मंथन : भाजपा में अब संगठन मंत्री और अधिक पॉवरफुल होंगे

फरीदाबाद के पास सूरजकुंड के राजहंस में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्रियों के प्रचारक वर्ग की बैठक चह रही है। इसमें विभिन्न राजनीतिक सिद्धांतों पर विशेष रणनीति के साथ सलाह मशविरा किया जा रहा है। बैठक 13 सितंबर तक चलेगी।
प्रतिबंध  से आठ माह में डीजल वाहन उद्योग को हुआ 4,000 करोड़ का नुकसान

प्रतिबंध से आठ माह में डीजल वाहन उद्योग को हुआ 4,000 करोड़ का नुकसान

दिल्ली-एनसीआर में 2000 सीसी और इससे अधिक क्षमता के डीजल वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध से वाहन उद्योग को आठ महीनों में करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
दिल्ली पुस्तक मेले के 22वें संस्करण की हुई शुरआत

दिल्ली पुस्तक मेले के 22वें संस्करण की हुई शुरआत

युवा पीढ़ी में पढ़ने की आदत विकसित करने के लक्ष्य के साथ शनिवार को 22वें दिल्ली पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली पुस्तक मेला के 22वें संस्करण का उद्घाटन किया।
स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सरकार करेगी शुभ मूहूर्त का इंतजार

स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सरकार करेगी शुभ मूहूर्त का इंतजार

दूरसंचार उद्योग के आग्रह पर सरकार दूरसंचार स्पेक्ट्रम की होने वाली नीलामी को शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा में कुछ दिन और टालने पर विचार कर रही है।
तुर्की का दावा: फेटो ने भारत में किया घुसपैठ, कार्रवाई की जरूरत

तुर्की का दावा: फेटो ने भारत में किया घुसपैठ, कार्रवाई की जरूरत

तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद काउसोगलू ने भारत से कहा है कि फतहुल्ला टेररिस्ट आर्गनाइजेशन (फेटो) ने भारत में घुसपैठ कर ली है। उन्होंने भारत से कहा कि फेटो को निकाल बाहर करने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है। पिछले महीने तुर्की में तख्तापलट की नाकाम कोशिश के लिए वहां की सरकार ने फेटो को जिम्मेदार ठहराया है।
भाजपा परिवारवाद के बिना काम करने की मिसाल दुनिया को देगी : पीएम मोदी

भाजपा परिवारवाद के बिना काम करने की मिसाल दुनिया को देगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर अगले दो वर्षों में नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा। उन्‍होंने कहा कि लोकलुभावनी बात से भीड़ मिल जाती है पर संगठन नहीं मिलता। पीएम ने कहा कि भाजपा देश के सामने यह मिसाल रखेगी कि बिना परिवारवाद के संगठन कैसे काम करता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement